हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव? इस खिलाड़ी की हो सकती है छुट्टी

IND vs NZ: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में 5 विकेट से शानदार जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब भारत की नजर दूसरे वनडे में जीत हासिल कर सीरीज में अपनी बढ़त को 2-0 करने पर होगी. हालांकि, पहले वनडे में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन
दूसरे वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकता है बदलाव (PIC Credit - BCCI/x)

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा. पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया की नजरें सीरीज में अपनी बढ़त मजबूत करने पर होंगी. हालांकि, दूसरे मुकाबले से पहले भारतीय प्लेइंग इलेवन में बदलाव की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की टीम में वापसी हो सकती है. सिराज के आने से आकिब नबी को बेंच पर बैठना पड़ सकता है. ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले वनडे में भारतीय टीम ने 4 तेज गेंदबाजों को मौका दिया था, लेकिन सिराज प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे. सिराज को पहले वनडे में आराम दिया गया था, क्योंकि वह पहले वनडे से ठीक एक दिन पहले इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच तीन दिवसीय टेस्ट मैच खेलकर मुख्य टीम से जुड़े थे.

लेकिन अब सिराज टीम इंडिया के साथ जुड़ चुके हैं और दूसरे वनडे में उनकी वापसी की संभावना काफी मजबूत है. ऐसे में आकिब नबी को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है. पहले वनडे में आकिब ने 6 ओवर में 33 रन खर्च किए थे, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था. वहीं, अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट चटकाए थे. प्रसिद्ध कृष्णा ने भी विकेट चटकाए, जबकि अंशुल कंबोज ने किफायती गेंदबाजी से प्रभावित किया. ऐसे में बाकी गेंदबाजों के प्रदर्शन को देखते हुए आकिब की जगह सिराज को मौका मिल सकता है. बुमराह की गैरमौजूदगी में सिराज का अनुभव भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के लिए काफी अहम होगा.

ये भी पढ़ें- WPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें पूरा शेड्यूल और स्क्वॉड की डिटेल्स

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola