AUS vs ENG: बॉक्सिंग डे टेस्ट में जीत के बाद क्यों भावुक हुए बेन स्टोक्स और जो रूट? बीच मैदान किया कुछ खास

Joe Root & Ben Stokes: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एशेज टेस्ट सीरीज के चौथे मैच में 4 विकेट से हरा दिया. इंग्लिश टीम लगभग 15 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई धरती पर कोई टेस्ट मैच जीतने में सफल हुई है. इंग्लैंड के लिए ये काफी बड़ा पल था और उनके सीनियर प्लेयर भावुक भी हुए. अब जो रूट और बेन स्टोक्स का खास रिएक्शन सामने आया है.

Joe Root & Ben Stokes

रूट-स्टोक्स हुए भावुक

Joe Root & Ben Stokes: एशेज टेस्ट सीरीज के चौथे मैच का समापन हो गया है. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में हुआ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच काफी यादगार रहा. इंग्लैंड ने लगभग 15 साल के इंतजार के बाद ऑस्ट्रेलिया को उनकी धरती पर करारी हार थमाई. इंग्लैंड को एशेज सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में करारी हार का सामना करना पड़ा था और वो श्रृंखला हार चुके थे. इंग्लैंड की पूरी दुनिया में खूब आलोचना हुई. इसी वजह से जब सालों बाद इंग्लैंड ने कंगारुओं को उनके घर पर हराया, तो बेन स्टोक्स और जो रूट का रिएक्शन देखने लायक था.

विज्ञापन

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में हुए चौथे टेस्ट मैच में गेंदबाजों का बोलबाला रहा. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 152, वहीं इंग्लैंड ने 110 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया को जवाब में लीड के साथ बड़ा लक्ष्य देना था लेकिन वो 132 रन बनाकर आउट हो गए. इंग्लैंड के सामने 175 रनों का लक्ष्य था और उन्होंने 4 विकेट रहते टारगेट का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. इंग्लैंड इसी के साथ सीरीज का पहला मैच जीतने में सफल हुआ.

विज्ञापन

जो रूट और बेन स्टोक्स हुए भावुक

ऑस्ट्रेलियाई धरती पर इंग्लैंड ने सालों से कोई टेस्ट मैच नहीं जीता था. ऐसे में जब इंग्लिश टीम ने 15 साल और 18 मैचों में हार के बाद आखिर स्ट्रीक को खत्म किया, तो जो रूट और कप्तान बेन स्टोक्स भावुक हो गए. उन्होंने इसी बीच एक-दूसरे को गले लगाया और जीत की बधाई दी. उनके चेहरे पर जीत की खुशी साफ तौर पर नजर आ रही थी.

विज्ञापन

स्टुअर्ट ब्रॉड का रिएक्शन हो रहा वायरल

स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंग्लैंड के लिए सालों तक लगातार अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन वो ऑस्ट्रेलियाई धरती पर कंगारुओं को हराने में सफल नहीं हुए. रिटायरमेंट के बाद अब वो कमेंट्री कर रहे हैं और जब इंग्लैंड ने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच जीता, तो स्टुअर्ट ब्रॉड कमेंट्री कर रहे थे. इसी बीच वो भी भावुक हो गए और उनकी आवाज से साफ तौर पर झलक रहा था कि वो अपने देश की जीत से कितने खुश हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ