हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: शुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, जानिए टेंपल डिवाइस का क्या है इस्तेमाल

IND vs NZ: टीम इंडिया मौजूदा समय में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेल रही है. जिसके खत्म होने के फौरन बाद ही टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ ही वनडे सीरीज भी खेलने वाली है. जहां पर टीम इंडिया कप्तान शुभमन गिल भी खेलते हुए नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन
Shubman Gill की नई तस्वीर हो गई वायरल (Pic Credit-X/@CricSubhayan

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम 4 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज की तैयारी के लिए अब टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी न्यूजीलैंड पहुंच भी चुके हैं. टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल तो इस सीरीज के लिए बहुत ही पहले पहुंच गए थे. गिल जमकर अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं. वो रेड और वाइट दोनों ही बॉल के साथ अभ्यास कर रहे हैं. इस बीच वो टी-20 टीम के साथ नजर आए. गिल ने इस दौरान टेंपल डिवाइस अपने माथे पर पर लगाया हुआ है. 

शुभमन गिल ने क्यों पहनी टेंपल डिवाइस? 

टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अभ्यास सत्र के दौरान टेंपल डिवाइस पहने हुए नजर आए. इस डिवाइस को लेकर अब अलग चर्चा शुरू हो गई है. फैंस इसके बारे में जानना चाहते हैं. टेंपल डिवाइस में एआई का बहुत ज्यादा प्रयोग है. ये एक एडवांस हेल्थ-टेक और फिटनेस ट्रैकिंग डिवाइस है. जिससे खिलाड़ियों को बड़ी मदद मिल सकती है. इस डिवाइस को जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने बनाया है. टीम इंडिया में इस डिवाइस की शुरुआत कप्तान शुभमन गिल ने की है. आने वाले समय में टीम इंडिया के कई और स्टार खिलाड़ी भी इस डिवाइस को पहने हुए नजर आ सकते हैं. फिलहाल इस डिवाइस के बारे में बड़ी चर्चा हो रही है. 

ये भी पढ़ें: अर्शदीप सिंह का चौथे T20I से कटेगा पत्ता? आकाश चोपड़ा ने उठाई टीम इंडिया की प्लेइंग-11 बदलने की मांग

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola