हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

खराब प्रदर्शन के बाद दूसरे मैच से हो सकती है केएल राहुल की छुट्टी, इस खिलाड़ी को मौका मिलना तय

India vs New Zealand: बेंगलुरु टेस्ट में टीम इंडिया के हारने के बाद अब दूसरे टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव निश्चित है। बेंगलुरु टेस्ट की दोनों पारियों में फ्लॉप रहे केएल राहुल को दूसरे मैच में मौका मिलने की उम्मीद कम ही है।

विज्ञापन
KL Rahul

KL Rahul: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए भारत की धरती पर 36 साल बाद कोई टेस्ट मैच जीता है। टीम ने बेंगलुरु में भारत को आठ विकेट से मात देकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की लीड ले ली है। मैच में भारत की ओर से दूसरी पारी में सरफराज खान ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए करियर का पहला शतक जड़ा।

उनकी 150 रनों की शतकीय पारी मुश्किल परिस्थितियों में आई, जिससे इसकी अहमियत बढ़ गई है। सरफराज के इस प्रदर्शन के बाद उनका पुणे में होने वाले दूसरे मैच में खेलना तय है। उनके खेलने की सूरत में टीम मैनेजमेंट दूसरे टेस्ट से केएल राहुल को बाहर कर सकती है, जिनका इस मैच में बल्ला एक भी पारी में नहीं चला। राहुल जहां पहली पारी में खाता भी नहीं खोल सके थे, जबकि दूसरी पारी में सिर्फ 12 रन ही बना सके।

अधिक जानकरी के लिए देखें वीडियो:

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- Women’s T20 World Cup 2024: दुनिया को मिलने वाला है नया चैंपियन, मैच से पहले हो गया तय

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola