हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs NZ: इतिहास रचने के बाद कीवी कप्तान ने भारत के जख्मों पर ‘छिड़का नमक’, ब्रेसवेल ने दिया बड़ा बयान 

IND vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम 1988 से भारत दौरे पर वनडे सीरीज खेल रही थी, लेकिन कभी जीत नहीं सकी थी. इस इंतजार को आखिरकार न्यूजीलैंड की टीम ने 2026 में खत्म कर दिया. माइकल ब्रेसवेल की कप्तानी में कीवी टीम ने इतिहास रच दिया है. ब्रेसवेल इस सीरीज में मिचेल सैंटनर की गैरमौजूदगी के कारण कप्तानी करते हुए नजर आ रहे थे. जीत के बाद ब्रेसवेल ने बड़ा बयान दिया है. 

विज्ञापन
michael bracewell

IND vs NZ: सितारों से सजी टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के युवा खिलाड़ियों ने घर में घुसकर 2-1 से वनडे सीरीज हरा दिया. इस हार के कारण ही अब टीम इंडिया के कई खिलाड़ी मुश्किल में नजर आ रहे हैं. वहीं युवा खिलाड़ियों से भरी कीवी टीम ने पूरे क्रिकेट जगत को चौंका दिया है. जीत के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने अपने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की है. इसी के साथ उन्होंने भारत के जख्मों पर भी नमक छिड़का है. 

माइकल ब्रेसवेल ने जीत के बाद दिया बड़ा बयान  

कीवी टीम के कप्तान माइकल ब्रेसवेल सीरीज जीतने के बाद अपनी टीम के प्रदर्शन से बहुत ज्यादा खुश हैं. उन्होंने अपनी टीम की जमकर तारीफ की है. पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में ब्रेसवेल ने टीम इंडिया के जख्मों पर नमक छिड़कते हुए कहा, ‘यहां आकर इंडिया में इन शानदार फैंस के सामने और इतनी शानदार टीम के खिलाफ खेलना हमेशा खुशी की बात होती है. इसलिए यहां आकर पहली बार सीरीज जीतना, हमारे लिए बहुत खास है. जब आप अच्छा क्रिकेट खेलते हैं, तो आपको हमेशा जीतने की उम्मीद होती है.’ 

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: वनडे सीरीज में टीम इंडिया की हार के सबसे बड़े ‘विलेन’ बने गौतम गंभीर, फैंस ने लगाई हेड कोच की क्लास 

विज्ञापन

ब्रेसवेल का पूरा बयान जानने के लिए देखें पूरा वीडियो…

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत को हराने के बाद डेरिल मिचेल ने विराट कोहली से मांगा खास तोहफा, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola