IND vs NZ: भारत को हराने के बाद डेरिल मिचेल ने विराट कोहली से मांगा खास तोहफा, वीडियो हुआ वायरल 

IND vs NZ: टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा. विराट कोहली, हर्षित राणा और केएल राहुल के अलावा अन्य सभी खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से निराश किया. वहीं न्यूजीलैंड की बी टीम के लिए सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया. जिसमें सबसे आगे स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल रहे हैं, जिन्हें किंग कोहली ने बड़ा गिफ्ट दिया है. 

virat kohli and daryl mitchell

virat kohli and daryl mitchell

IND vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार टीम इंडिया को घर में सीरीज हराई है. कीवी टीम की इस जीत के सबसे बड़े हीरो डेरिल मिचेल रहे हैं. पिछले दोनों मैचों में उन्होंने धमाकेदार शतक जड़कर टीम इंडिया को मैच में पीछे छोड़ दिया. जिसके कारण ही भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने भी उनकी तारीफ की है. सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया के सुपरस्टार विराट कोहली ने उन्हें बड़ा तोहफा दिया है. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

विज्ञापन

विराट कोहली ने डेरिल मिचेल को दिया खास तोहफा 

टीम इंडिया को बुरी तरह से हराने के बाद डेरिल मिचेल जब पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे. उस समय विराट कोहली उनके पास पहुंचे और उन्हें अपनी टी शर्ट गिफ्ट कर दी. इस टी शर्ट में कोहली ने खास मैसेज लिखकर अपना ऑटोग्राफ भी दिया है. इसके अलावा इन दोनों खिलाड़ियों ने एक और खास पल शेयर किया था. शतकीय पारी खेलकर जब मिचेल पवेलियन लौट रहे थे. उस समय बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे कोहली ने उनका मजाकिया अंदाज में छक्का दिया था. जिसके बाद कोहली और मिचेल दोनों ही हंसते हुए नजर आए. इस सीरीज में कोहली और मिचेल दोनों ने ही बल्ले का साथ कमाल का प्रदर्शन किया है.  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्या खत्म हो गया रवींद्र जडेजा का वनडे करियर? विराट कोहली के दोस्त ने दिया बड़ा बयान

डेरिल मिचेल ने किया है कमाल का प्रदर्शन 

न्यूजीलैंड के अनुभवी स्टार डेरिल मिचेल ने पिछली 7 वनडे पारियों में 6 अर्धशतक जड़े हैं. इस सीरीज की तीनों ही मुकाबले में मिचेल ने आसानी के साथ 50+ रन बनाए. इसके अलावा पिछली 2 पारियों में मिचेल ने शानदार शतक जड़ा है. भारतीय सरजमीं पर बल्लेबाजी करना मिचेल को बहुत ज्यादा पसंद है. जिसके कारण ही उन्होंने 4 वनडे शतक भारतीय सरजमीं पर जड़ दिए हैं. जिसके कारण ही टीम इंडिया के गेंदबाज भी उनके खिलाफ दबाव में नजर आते हैं. वहीं कुछ इसी अंदाज में किंग कोहली भी खेलते हुए नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ