हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: फ्री में कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर डिटेल

IND vs NZ 1st ODI Free Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में पहला वनडे मैच खेला जाएगा. 4 नवंबर को होने वाला यह मैच सुबह 7:30 बजे से शुरू हो जाएगा. आइए जानते हैं कि पहला वनडे फ्री में कैसे देखा जा सकता है.

विज्ञापन
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे फ्री में भी देखा जा सकता है (Image: ANI)

IND vs NZ 1st ODI Free Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच 4 नवंबर को खेला जाएगा. विराट कोहली और रोहित शर्मा की टीम इंडिया की जर्सी में वापसी होने जा रही है, जिसके लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं. दोनों टीमों के बीच पहला वनडे ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच टाइम जोन का काफी फर्क है. इसी वजह से भारत में पहला वनडे काफी जल्दी शुरू हो जाएगा. यह मुकाबला सुबह 7:30 बजे शुरू होगा. आइए जानते हैं कि इस मैच को कैसे देखा जा सकता है.

फ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहले वनडे मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर लाइव प्रसारित होगा. इंग्लिश और हिंदी भाषा में मैच की कमेंट्री उपलब्ध होगी. इसके अलावा फैंस सोनी लिव ऐप के जरिए भी भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे मुकाबला देख सकते हैं. मुफ्त चैनल की बात करें, तो डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी मैच का प्रसारण होगा. इस पर मुकाबला देखने के लिए फैंस को कोई मासिक शुल्क नहीं लगेगा. मुफ्त में ही भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे देखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें:- ‘यह अध्याय खत्म…’, भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर आर अश्विन ने दिया बड़ा बयान, टीम इंडिया में नहीं मिलेगा मौका?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola