IND vs NZ: तीसरे T20I मैच में 300 का स्कोर पार? गुवाहाटी की पिच रिपोर्ट और इतिहास पर एक नजर
Author: Ujjaval Palanpure
Jan 25, 2026 04:55 PM IST
This browser does not support iframes.
IND vs NZ, Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुवाहाटी में तीसरा टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच होने जा रहा है. इस बड़े मुकाबले के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं. टीम इंडिया ने शुरुआती दो मैच जीत लिये हैं और अब तीसरे में वो विजय प्राप्त करते हुए सीरीज अपने नाम करना चाहेंगे. अभी तक इस सीरीज में दोनों टीमों ने खूब रन बनाए हैं और 200 का आंकड़ा पार किया है. अब सभी के मन में सवाल है कि गुवाहाटी की पिच कैसी है और यहां का इतिहास क्या कहता है.
भारत vs न्यूजीलैंड मैच में होगा 300 का आंकड़ा पार?
भारत और न्यूजीलैंड, दोनों के पास बल्लेबाजी लाइनअप में कई सारे खतरनाक नाम हैं. गुवाहाटी में टी20 – अंतर्राष्ट्रीय एवं घरेलू क्रिकेट मिलाकर सर्वाधिक स्कोर 294 रन है. इसका अर्थ है कि पिच बल्लेबाजों को सपोर्ट करती है और कुछ ऐसा ही तीसरे टी20 अंतर्राष्ट्रीय में भी हुआ, तो भारतीय बल्लेबाजी क्रम 280 से 300 रन के करीब बना सकता है. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- ‘एमएस धोनी नंबर 3 पर खेलेंगे…’ IPL 2026 से पहले पूर्व CSK प्लेयर का चौंकाने वाला दावा, नए रोल में मचाएंगे तबाही!