Rishabh Pant
विज्ञापन

IND vs ENG: लाइव मैच में किसने ऋषभ पंत को डांटा? कैमरे में कैद हो गई सारी बातें

IND vs ENG: लाइव मैच में ऋषभ पंत को डांट सुनने को मिली। इस बात पर कोई विश्वास नहीं करता, लेकिन ये वाकया कैमरे में भी कैद हो गया है। जिसके कारण ही फिलहाल सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है।

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के लिए सबसे अच्छा प्रदर्शन नए उपकप्तान ऋषभ पंत ने किया है। बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज पंत ने दोनों ही पारियों में शतक जड़ा है। इंग्लिश गेंदबाज पंत के आगे मजबूर नजर आ रहे थे। हालांकि उसके बाद भी लाइव मैच में ऋषभ पंत को डांट सुनने को मिली। इस बात पर कोई विश्वास नहीं करता, लेकिन ये वाकया कैमरे में भी कैद हो गया है। जिसके कारण ही फिलहाल सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है।

किसने लगाई ऋषभ पंत को डांट? 

हेडिंग्ले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में जब पंत लगातार बड़ा शॉट खेल रहे थे। उससे उन्होंने एक गलत शॉट खेल दिया। जिसके बाद वो खुद पर भी भड़क गए। अपने आप को ही डांट लगाते हुए उन्होंने कहा, ‘स्ट्रेट बॉल है ऋषभ, ऐसे ये जरूरी नहीं है, ठीक है? मारना है तो सीधा लग जाएगा ना…इस गेंद पर हवा के साथ जबरदस्त कोशिश किए जा रहा है।’ हालांकि ये डांट पंत को बहुत काम आई, जिसके कारण ही उन्होंने दूसरी पारी में 118 रन बनाए। वहीं पहली पारी में उन्होंने 134 रनों की पारी खेली थी। पंत के इस वायरल वीडियो के बारे में जानने के लिए देखें पूरा वीडियो…

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ