हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: 2 बजे नहीं, इस टाइम पर खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला, खत्म होगा फैंस का इंतजार 

IND vs ENG: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज के खत्म होने के बाद अब 14 जुलाई से वनडे मुकाबले खेले जाने हैं. टी-20 सीरीज के दौरान कभी मुकाबला 10 बजे शुरू हुआ तो कभी 7 बजे खेला जाता था. वनडे सीरीज के दौरान भी वो सिलसिला जारी रहने वाला है.

विज्ञापन
Pic Credit- AI Generated

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 सीरीज में हारने के बाद अब वनडे फॉर्मेट में जीतना चाहती है. जिसके लिए टीम ने कड़ी मेहनत करनी शुरू कर दी है. दिग्गज खिलाड़ी लंबे समय के बाद वापसी भी कर रहे हैं. जिसके कारण ही टीम बहुत ही मजबूत नजर आ रही है. रोहित शर्मा और विराट कोहली लंबे समय के बाद वापसी कर रहे हैं. ऐसे में सभी फैंस इस सीरीज को देखने वाले हैं. ऐसे में सभी फैंस का ये सवाल है कि पहला वनडे मुकाबला कितने बजे शुरू होगा. 

कितने बजे शुरू होगा पहला वनडे मुकाबला?  

इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा. बर्मिंघम में होने वाले इस मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हुई. भारतीय समयानुसार ये मुकाबला 3:30 बजे खेला जाने वाला है. ऐसे में ये मैच देर रात तक खेला जाएगा. हालांकि ये मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बहुत ही अहम होने वाला है. टीम इंडिया फिलहाल वनडे फॉर्मेट में अपनी टीम कुछ बदलावों के साथ तैयार कर रही है. वहीं इंग्लिश टीम का भी वनडे फॉर्मेट में रिकॉर्ड हाल के समय में औसत दर्जे का रहा है. ऐसे में दोनों ही टीमें खुद को साबित करने का प्रयास करने वाली हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs ENG ODI Live Streaming: SonyLIV नहीं, इस OTT ऐप पर देख सकेंगे भारत-इंग्लैंड वनडे मुकाबले लाइव, जानें पूरी डिटेल्स

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola