हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी की एंट्री के बाद टीम इंडिया को मिल सकता है नया नंबर 3, ये खिलाड़ी होगा बाहर!

IND vs ENG: टीम इंडिया अब इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच की तैयारी कर रही है. इस दौरान भारतीय फैंस और क्रिकेट पंडितों का सबसे बड़ा सवाल ये हैं कि क्या दूसरे टी-20 मैच में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मिलेगा? सूर्यवंशी का सभी फैंस इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन
PIC Credit- AI Generated

IND vs ENG: पिछले 3 मैचों से टीम इंडिया के सभी फैंस वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि उसके बाद भी टीम मैनेजमेंट उन्हें मौका नहीं दे रही है. हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया के 15 वर्षीय स्टार सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. अगर मैनचेस्टर टी-20 मैच में वैभव को मौका मिला, कौन सा खिलाड़ी प्लेइंग 11 से बाहर होगा, ये सबसे बड़ा सवाल होगा. खबरों के मुताबिक टीम इंडिया का नंबर 3 भी बदल सकता है.

टीम इंडिया का बदल सकता है नंबर 3 

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया ने अगर वैभव सूर्यवंशी को खिलाया तो कई बड़े बदलाव करने पड़ सकते हैं. संजू सैमसन की जगह ही फिलहाल वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है. ऐसी स्थिति में संजू सैमसन को नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है. वहीं ईशान किशन नंबर 4 पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं. ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर को नंबर 5 पर बल्लेबाजी करनी होगी. वहीं धीमी बल्लेबाजी करके बार-बार टीम को मुश्किल में डाल रहे तिलक वर्मा को प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. ऐसे में 4 जुलाई का सभी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: दूसरे T20 मैच में बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं अक्षर पटेल, खास लिस्ट में हो जाएंगे शामिल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola