IND vs ENG: दूसरे T20 मैच में बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं अक्षर पटेल, खास लिस्ट में हो जाएंगे शामिल

IND vs ENG: टीम इंडिया मौजूदा समय में कमबैक करने का प्रयास कर रही है. आयरलैंड के खिलाफ मिली हार को भुलाकर टीम इंडिया जीत के रास्ते पर लौटना चाहेगी. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया धमाकेदार कमबैक करने का पूरा प्रयास करेगी.

Axar Patel and Arshdeep Singh
1 / 6
Pic Credit- AI Generated

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम अब इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच की तैयारी कर रही है. ये मुकाबला मैनचेस्टर में 4 जुलाई को खेला जाएगा. इस मुकाबले में टीम इंडिया जीत दर्ज करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेगी. इस मुकाबले में सभी की नजरें टीम इंडिया के स्टार स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल पर रहने वाला है. अक्षर दूसरे टी-20 मैच में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. इसी के साथ वो खास भारतीय लिस्ट में भी शामिल हो सकते हैं. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

अक्षर पटेल के पास बड़ा मौका

अक्षर पटेल के पास बड़ा मौका2 / 6

स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने अब तक टी-20 इंटरनेशनल में 97 मैच खेला है. जिसकी 90 पारियों में उन्होंने 21.61 की औसत से 99 विकेट अपने नाम किया है. ऐसे में अक्षर पटेल के पास 100 टी-20I विकेट तक पहुंचने का मौका है.  (Pic Credit- Axar Patel Instagram) 

विज्ञापन

ऐसा करने वाले बनेंगे चौथे गेंदबाज

ऐसा करने वाले बनेंगे चौथे गेंदबाज 3 / 6

स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल 1 विकेट और लेते ही टी-20I में 100 विकेट लेने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे. पटेल हालांकि ऐसा करने वाले पहले भारतीय स्पिनर बन जाएंगे. इससे पहले ये कारनामा 3 भारतीय तेज गेंदबाजों ने किया है. (Pic Credit- Axar Patel Instagram) 

अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह 4 / 6

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने 87 मैचों में 19.58 की औसत से 131 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 8.51 की रही है.  (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह 5 / 6

सुपरस्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर नजर आ रहे हैं. जसप्रीत बुमराह ने टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए 95 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 18.08 की औसत से 121 विकेट हासिल किए हैं. बुमराह की इकॉनमी रेट 6.51 की रही है.  (Pic Credit- Jasprit Bumrah Instagram) 

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या 6 / 6

स्टार तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस रेस में तीसरे नंबर पर फिलहाल मौजूद हैं. पांड्या ने टी-20 फॉर्मेट में अब तक टीम इंडिया के लिए 138 मैच खेले हैं. पांड्या ने इस दौरान 27.13 की औसत से 114 विकेट हासिल किए हैं. (Pic Credit- Hardik Pandya Instagram) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन