Team India
विज्ञापन

IND vs ENG: तीसरे वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11? जानें कौन होगा बाहर और किसे मिलेगा मौका

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में टीम इंडिया जीत के साथ सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. इससे पहले यहां जानिए तीसरे वनडे में कैसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11?

Team India Probable Playing 11 for 3rd ODI vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार, 19 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें एक-एक मैच जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है. पहले मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी, जबकि दूसरे मैच में इंग्लैंड ने जोरदार वापसी करते हुए बराबरी कर ली. अब दोनों टीमें तीसरे वनडे में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. ऐसे में कप्तान शुभमन गिल अपनी बेस्ट प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरना चाहेंगे. इस निर्णायक मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 की बात करें तो शुभमन गिल और रोहित शर्मा ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे. इसके बाद तीसरे नंबर पर विराट कोहली बल्लेबाजी करने उतरेंगे.

हालांकि, पिछले मैच में फ्लॉप रहे ईशान किशन को बाहर किया जा सकता है और उनकी जगह केएल राहुल की वापसी हो सकती है. दूसरे वनडे में ईशान को राहुल के बीमार होने के कारण खेलने का मौका मिला था, लेकिन वह कुछ खास नहीं कर सके. वहीं, श्रेयस अय्यर की जगह पक्की मानी जा रही है. वॉशिंगटन सुंदर चोट के कारण पूरे सीरीज से बाहर हो गए और उनकी जगह हर्ष दुबे को स्क्वॉड में शामिल किया गया है. हालांकि, सुंदर की जगह कुलदीप यादव को जगह मिल सकती है. इसके अलावा, भारत की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव की संभावना नहीं है.

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ