रिटायरमेंट की अटकलों के बीच रोहित शर्मा का रिएक्शन आया सामने, हिटमैन का वीडियो हुआ वायरल

Rohit Sharma: रिटायरमेंट की अटकलों के बीच रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें सितांशु कोटक के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है. संन्यास की अफवाहों के बीच हिटमैन का पहला रिएक्शन सामने आया है.

Image Source: X

Image Source: X

Rohit Sharma: इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रोहित शर्मा के लिए ये मैच आखिरी हो सकता है, क्योंकि वह वनडे विश्व कप 2027 के प्लान का हिस्सा नहीं हैं. लेकिन कुछ समय बाद ही बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस खबर को अफवाह बता दिया. अब रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हिटमैन अपनी रिटायरमेंट की अटकलों पर बात कर रहे हैं.

विज्ञापन

रोहित शर्मा का रिएक्शन हुआ वायरल

रिटायरमेंट की अटकलों के बीच रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह बैटिंग कोच सितांशु कोटक के साथ बात कर रहे हैं. इस दौरान रोहित ने कहा कि बाहर क्या चल रहा है इससे हमारा क्या लेना देना. वीडियो 18 जुलाई का है, जब भारतीय टीम लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की ओर जा रही थी. इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने भी रोहित के हालिया प्रदर्शन पर बात की. उन्होंने कहा कि रोहित की हालिया फॉर्म से हमे कोई चिंता नहीं है. वह बड़े खिलाड़ी हैं और वापसी करना बखूबी जानते हैं. इसके अलावा रोहित शर्मा और हेड कोच गौतम गंभीर को लॉर्ड्स की बालकनी में एक साथ बात करते हुए भी देखा गया. रोहित और गौती के बीच इस दौरान चेहरे पर मुस्कान थी.

विज्ञापन

बीसीसीआई ने भी किया था साफ

रोहित के संन्यास की अफवाहों पर बात करते हुए देवजीत सैकिया ने 17 जुलाई को कहा था कि मीडिया में चल रही रोहित शर्मा की रिटायरमेंट की बात अफवाह है. वह लॉर्ड्स में अपना आखिरी मैच नहीं खेल रहे हैं. वह टीम के नियामित खिलाड़ी हैं और जब तक वह टीम का हिस्सा हैं वह भारत के लिए खेलते रहेंगे. वह लॉर्ड्स में अपना आखिरी मैच नहीं खेल रहे हैं. अब सभी की निगाहें रोहित शर्मा पर टिकी हुई हैं. रोहित अब इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मैच में कैसी बल्लेबाजी करते हैं ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ