हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: क्या गौतम गंभीर ने सरेआम लगाई वैभव सूर्यवंशी की क्लास? वायरल वीडियो से मची खलबली

IND vs ENG: टीम इंडिया का माहौल कुछ महीने पहले बहुत ही अच्छा था. हालांकि मौजूदा समय में ऐसा कहना बहुत ही मुश्किल हो गया है. लगातार हार के कारण अब खिलाड़ियों पर दबाव बढ़ता जा रहा है. इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से चर्चा अलग तरफ जा रही है.

विज्ञापन
Pic Credit- X

IND vs ENG: भारतीय टीम पहले आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से सीरीज हारी तो टीम इंडिया पर इतने सवाल नहीं उठ रहे थे. लेकिन अब टीम को इंग्लैंड के खिलाफ भी 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था. जिसके कारण ही अब टीम के स्टार खिलाड़ियों के साथ ही साथ कोचिंग स्टाफ भी दबाव में नजर आ रही है. जिसका असर अब खिलाड़ियों के ऊपर भी देखने को मिल रहा है. इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि हेड कोच गौतम गंभीर ने वैभव सूर्यवंशी की क्लास लगाई है. 

क्या वैभव सूर्यवंशी को पड़ी गौतम गंभीर से डांट? 

टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू कराया था. जिसके बाद वो लगातार 3 पारियों में बुरी तरह से फेल हो गए हैं. ऐसे में अब उनके ऊपर सवाल उठ रहे हैं. इस बीच हेड कोच गौतम गंभीर डगआउट में बैठकर वैभव सूर्यवंशी से बात करते हुए नजर आए. इस दौरान गंभीर बहुत ही एनिमेडेट नजर आ रहे थे. जिसके कारण ही सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि गंभीर ने उनकी क्लास लगाई है. हालांकि इसके पीछे का राज तो गंभीर और सूर्यवंशी ही बता सकते हैं. इससे पहले गौतम गंभीर इसी अंदाज में संजू सैमसन से भी बातें करते हुए नजर आए थे. जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था.

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: संजू IN, तिलक OUT… ऐसी नजर आ सकती हैं टीम इंडिया की प्लेइंग 11, गंभीर-अय्यर पर होंगी नजरें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola