IND vs ENG: संजू IN, तिलक OUT… ऐसी नजर आ सकती हैं टीम इंडिया की प्लेइंग 11, गंभीर-अय्यर पर होंगी नजरें
IND vs ENG: टीम इंडिया पिछले 6 टी-20 मैचों से जीत का इंतजार कर रही है. इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय क्रिकेट पहले 4 मैचों में बुरी तरह से हारी है. ऐसे में इज्जत बचाने के लिए टीम इंडिया अब 5वें मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेगी. जिसके लिए प्लेइंग 11 में बदलाव हो सकता है.

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम अब जीत की तलाश में नजर आ रही है. लगातार हार से टीम मैनेजमेंट अब सवालों के घेरे में नजर आ रही है. जिसके कारण ही 11 जुलाई को साउथहैंपटन में होने वाले आखिरी मुकाबले में हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर को कुछ बड़े फैसले करने होंगे. जिससे टीम सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरे. ऐसे में संजू सैमसन की वापसी के बारे में भी अब बात हो रही है. (Pic Credit- AI Generated)
तिलक वर्मा
2 / 6स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही अब टीम मैनेजमेंट उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर करने का कठिन फैसला कर सकती है. वर्मा धीमी बललेबाजी करके टीम इंडिया की हार का कारण बन रहे हैं. (Pic Credit- X)
संजू सैमसन
3 / 6उपकप्तान तिलक वर्मा को प्लेइंग 11 से बाहर करके टीम मैनेजमेंट उनकी जगह संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में मौका दे सकता है. जिसके कारण सैमसन को नंबर 3 पर खेलने का बड़ा मौका मिल सकता है. (Pic Credit- AI Generated)
श्रेयस अय्यर
4 / 6कप्तान श्रेयस अय्यर ने पिछले मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन किया था. ऐसे में वो इस बार नंबर 5 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. अय्यर को बतौर कप्तान अगर पहला मुकाबला जीतना है, तो उन्हें बल्ले से भी रन बनाना होगा. (Pic Credit- AI Generated)
वैभव सूर्यवंशी
5 / 615 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी डेब्यू के बाद पहली 3 पारियों में बुरी तरह से फेल हो चुके हैं. ऐसे में अब वैभव सूर्यवंशी बल्ले के साथ खुद को आखिरी मुकाबले में साबित करना चाहेंगे. सूर्यवंशी के बल्ले से सभी पड़ी पारी की उम्मीद लगाए बैठे हैं. (Pic Credit- AI Generated)
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 / 6वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव. (Pic Credit- AI Generated)