Gautam Gambhir
विज्ञापन

IND vs ENG: हेड कोच गौतम गंभीर का रिपोर्ट कार्ड आया, लॉर्ड्स टेस्ट की हार से और खराब हुए आंकड़े

IND vs ENG: घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में भी बुरी तरह से फेल हो गई थी। जिसके बाद अब इंग्लैंड में भी हार का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण ही गंभीर को बतौर हेड कोच रिपोर्ट कार्ड खराब हो रहा है।

IND vs ENG: टी20 विश्व कप 2024 के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हुआ तो उनकी जगह गौतम गंभीर को जिम्मेदारी सौंपी गई। गौतम गंभीर को जिम्मेदारी मिलने के बाद टीम इंडिया का प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट में और ज्यादा खराब हो गया है। घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में भी बुरी तरह से फेल हो गई थी। जिसके बाद अब इंग्लैंड में भी हार का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण ही गंभीर को बतौर हेड कोच रिपोर्ट कार्ड खराब हो रहा है।

गौतम गंभीर का रिपोर्ट कार्ड

गौतम गंभीर के हेड कोच रहते हुए टीम इंडिया ने कुल 13 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें टीम इंडिया को सिर्फ 4 मैचों में ही जीत मिली है। इस दौरान एक मुकाबला ड्रॉ रहा था, वहीं कुल 8 मैचों में टीम को हार मिली है। टी20 और वनडे मैचों में गंभीर का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में वो अपना जलवा नहीं बिखेर पाए हैं। इस सीरीज के बचे हुए 2 मुकाबलों में अगर टीम इंडिया को हार मिली तो उनकी जगह पर भी संकट मंडराएगा। ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो…

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ