पाकिस्तान क्रिकेट का बड़ा दांव, सऊदी अरब के साथ हुआ ऐतिहासिक समझौता

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सऊद अरब के साथ मिलकर ऐतिहासिक फैसला किया है. इसकी जानकारी खुद पीसीबी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है.

1 / 6

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यूं तो अपने बदलाव के लिए जाना जाता है. बोर्ड में आए दिन कई बड़े उलटफेर होते रहते हैं. लेकिन इस बार पाकिस्तान क्रिकेट ने बड़ा दांव खेला है. पीसीबी और सऊदी अरब क्रिकेट महासंघ के बीच बड़ी डील हुई है. पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने बड़ा ऐलान किया है. पाकिस्तान क्रिकेट सऊदी अरब में एक इंटरनेशनल स्टेडियम बनाने जा रहा है, जिसके लिए बड़ी घोषणा कर दी गई है. AI Created Image

विज्ञापन

पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हुआ समझौता

पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हुआ समझौता2 / 6

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी और सऊदी अरब क्रिकेट महासंघ के प्रमुख सऊद बिन मिशाल बिन मोहम्मद अल सऊद ने बड़ी डील की है. जेद्दा में एक आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के लिए पीसीबी और एसएसीएफ के बीच एक रणनीतिक समझौते पर डील हुई है. Image Credit: X

विज्ञापन

जेद्दा में बनेगा स्टेडियम

जेद्दा में बनेगा स्टेडियम3 / 6

पीसीबी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा "पीसीबी अंतरराष्ट्रीय मानकों और अत्याधुनिक सुविधाओं के अनुरूप क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण करेगा। सभी सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मानकों के अनुसार होंगी.” Image Credit: X

सऊदी अरब क्रिकेट को मिलेगा बढ़ावा

सऊदी अरब क्रिकेट को मिलेगा बढ़ावा4 / 6

पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने कहा यह परियोजना सऊदी अरब में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए एक मील का पत्थर है. उन्होंने यह साझेदारी क्रिकेट समुदाय को एक साथ लाएगी और एक स्थायी विरासत बनेगी. Image Credit: X

विज्ञापन

नकवी ने सऊदी प्रिंस से की मुलाकात

नकवी ने सऊदी प्रिंस से की मुलाकात5 / 6

नकवी ने सऊदी, प्रिंस अब्दुलअजीज बिन सऊद से भी मुलाकात की. इस दौरान दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने की भी बातचीत हुई. नकवी रियाद के एकीकृत सुरक्षा संचालन केंद्र भी गए और उन्होंने इसका जायजा भी लिया. Image Credit: X

पाकिस्तान और सऊदी के बीच मजबूत संबंध

पाकिस्तान और सऊदी के बीच मजबूत संबंध6 / 6

बता दें कि पाकिस्तान औपर सऊदी अरब के बीच मजबूत संबंध हैं. पिछले साल ही उन्होंने एक रक्षा समझौते पर डील की थी, जिसमें किसी तीसरे देश द्वारा किए गए हमले में दोनों देश एक दूसरे की रक्षा करेंगे. Image Credit: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन