Team India
विज्ञापन

IND vs ENG: टीम इंडिया की आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों को लगा झटका, टेंशन में गंभीर-गिल

IND vs ENG: टीम इंडिया साल 2026 में कम ही वनडे मुकाबला खेलने वाली है. ऐसे में हर मुकाबला आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिए बहुत ही अहम हो गया है. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के बाद गौतम गंभीर के सामने और बड़े सवाल खड़े हो गए हैं.

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम हर वनडे मुकाबले के साथ अपनी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी कर रही है. इंग्लैंड के खिलाफ ये सीरीज टीम इंडिया के लिए बहुत ही अहम होने वाली है. जहां पर दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया है. जिसके कारण ही टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है. हालांकि 2 प्लेयर्स ने टीम इंडिया की इज्जत को कार्डिफ वनडे मैच में बचाया है. 

टीम इंडिया के कोच-कप्तान की बढ़ी मुश्किलें 

भारतीय क्रिकेट टीम को अगर आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में जीत दर्ज करनी है, तो बल्लेबाजों को दक्षिण अफ्रीका में रन बनाना होगा. मौजूदा समय में टीम इंडिया की बल्लेबाजी सिर्फ बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच पर ही अच्छा कर पा रही है. जहां पर भी पिच से गेंदबाजों को मदद मिलती है, तो वहां पर टीम इंडिया के बल्लेबाजों को पोल खुल जाती है. आज के मुकाबले में विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने ही टीम इंडिया की इज्जत बचाई. वर्ना तो 200 रन बनाना भी बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाता. टीम इंडिया के बल्लेबाजों को अब अच्छी विकेट पर भी रन बनाना होगा, तभी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम कर पाएंगे. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ