IND vs ENG: दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के इन 5 बल्लेबाजों ने किया निराश, फैंस का भी टूटा दिल

IND vs ENG: टीम इंडिया ने पहले वनडे मैच में गेंद और बल्ले दोनों के साथ कमाल का प्रदर्शन करके शानदार जीत दर्ज की थी. अब दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया है. जिसके कारण ही सारी जिम्मेदारी अब गेंदबाजों के नाम हो गई है.

Indian Cricket Team
1 / 6
Pic Credit- AI Generated

IND vs ENG: भारतीय टीम ने खराब टी-20 सीरीज से उभरते हुए इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में शानदार कमबैक की थी. हालांकि उस फॉर्म को टीम इंडिया दूसरे वनडे मुकाबले में जारी नहीं रख सकी. जिसके कारण ही टीम इंडिया दूसरे वनडे मैच में बड़ी मुश्किल स्थिति में फंस गई है. कार्डिफ में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया के 5 बल्लेबाजों ने बहुत ज्यादा निराश है. जिसके कारण ही इन खिलाड़ियों पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा2 / 6

सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को मुकाबले में अच्छी शुरुआत मिली. हालांकि उसके बाद उन्होंने 47 गेंदों में सिर्फ 26 रन बनाकर अपना विकेट गंवा दिया. आखिरी 9 गेंदों में एक भी रन नही बना पाने के लिए दबाव में हिटमैन ने खराब शॉट खेल दिया.  (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

ईशान किशन

ईशान किशन 3 / 6

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को इस मुकाबले में मौका मिला था. जिसका वो फायदा नहीं उठा सके और 8 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए. जिसके कारण ही टीम इंडिया अचानक से बड़ी मुश्किल में फंस गई थी. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

अक्षर पटेल

अक्षर पटेल 4 / 6

पिछले मुकाबले में बल्ले से योगदान देने वाले अक्षर पटेल ने दूसरे वनडे मैच में बहुत ज्यादा निराश किया. वो 5 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए हैं. पटेल इस मुकाबले में बहुत ज्यादा दबाव में नजर आ रहे थे.  (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

विज्ञापन

वाशिंगटन सुंदर

वाशिंगटन सुंदर 5 / 6

स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने भी पिछले मैच में अर्धशतक जड़ा था. वहीं इस मुकाबले में वो 5 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुए. सुंदर ने इस मुकाबले में बहुत ही खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया था. (Pic Credit- Washington Sundar Instagram) 

शिवम दुबे

शिवम दुबे  6 / 6

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शिवम दुबे से टीम को बड़ी उम्मीदें थी. हालांकि सभी को निराश करते हुए दुबे ने पहली गेंद पर ही अपना विकेट गंवा दिया. दुबे बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए.  (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन