
IND vs ENG: वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड की ऋषभ पंत ने की बराबरी, मैनचेस्टर में हो गया बड़ा 'करिश्मा'
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
Rishabh Pant: इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन ऋषभ पंत चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। उन्हें अस्पताल भी जाना पड़ा था। हालांकि पंत ने दूसरे दिन वापसी की और भारत के लिए अर्धशतक भी बनाया। उन्होंने 75 गेंदों में 54 रनों की शानदार पारी खेली। पंत ने अपनी पारी के दौरान 2 छक्के भी जमाए। इसके साथ ही उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के वीरेंद्र सहवाग ने जड़े हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में कुल 90 छक्के जड़े हैं। हालांकि पंत भी अब 90 छक्कों के साथ सहवाग के रिकॉर्ड की बराबरी कर चुके हैं। अगर पंत दूसरी पारी में 1 और छक्का लगा देते हैं तो वह सहवाग से आगे निकल जाएंगे। पंत लगातार भारत के लिए टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने भारत के लिए कई अहम पारियां खेली हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.