Viral Video: 'टाइम से आ जाया कर यार', यशस्वी जायस्वाल ने टीम के साथी पर कसा तंज

IND vs AFG: टीम इंडिया के यंग स्टार यशस्वी जायसवाल न सिर्फ अपनी विस्फोटक बैटिंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन वो अपनी टीम के साथियों के साथ मजाक भी काफी ज्यादा करते हैं. नीतीश कुमार रेड्डी के साथ उनका लाइट मोमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Yashasvi Jaiswal AI Image

AI Image

Yashasvi Jaiswal Teases Nitish Kumar Reddy: भारत के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच से पहले टीम के साथी नीतीश कुमार रेड्डी के साथ एक मजेदार पल बिताया. ये वाक्या तब हुआ जब भारतीय टीम आने वाले मैच से पहले लखनऊ में टीम होटल से निकल रही थी. भारत अभी 3 मैचों की सीरीज में आगे है, उसने पहले वनडे में 7 विकेट से आसान जीत हासिल की थी.

विज्ञापन

लेट आने पर किया मजाक

टीम की नई ट्रैवल किट पहने, जायसवाल और नीतीश को कार से जाते हुए देखा गया. बाहर इंतजार करते हुए, जायसवाल ने मजाक में नीतीश के देर से आने पर अपनी नाराजगी जाहिर की. बाएं हाथ के बैटर ने मजाक में हाथ पर पहनी अपनी घड़ी की तरफ इशारा किया और अपने टीम के साथी को वकत का पाबंद रहने की याद दिलाई. उन्होंने कहा, ’10 मिनट से गाड़ी में बैठा हूं. टाइम से आ जाना, दोस्त. देख क्या टाइम हो रहा है.’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया को मिल गया एक और मैच फिनिशर, मुंबई के स्टार ने अकेले दम पर पलट दिया मुकाबला

खुद खोला कार का दरवाजा

जोक तब भी जारी रहा जब यशस्वी जायसवाल ने मजाकिया अंदाज में नीतीश कुमार रेड्डी के लिए गाड़ी का दरवाजा खोलकर उनकी मदद करने की पेशकश की. उसी मजेदार मूड में रहते हुए, उन्होंने कहा, ‘दरवाजा खोलता हूं मैं तेरे लिए.’ इस बातचीत के बाद दोनों खिलाड़ी कार में बैठे और टीम के साथ अपने अगले मैच के लिए निकल गए.

विज्ञापन

अगला मैच कब?

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे इंटरनेशनल मुकाबला 17 जून को लखनऊ में होना है, जबकि सीरीज का आखिरी मैच 20 जून को चेन्नई में होगा. भारत पहले से ही 1-0 से आगे है, एक और जीत मेजबान टीम के लिए सीरीज पक्की कर देगी.

जायसवाल के आंकड़े

यशस्वी जायसवाल को शुरू में वनडे टीम में शामिल नहीं किया गया था, लेकिन आईपीएल 2026 के फाइनल के दौरान विराट कोहली को हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के बाद उन्हें टीम में शामिल किया गया. हालांकि वो अभी तक सीरीज में नहीं खेले हैं, लेकिन इस युवा खिलाड़ी को मौका मिलने की उम्मीद है. अब तक 4 वनडे मैचों में, उन्होंने 57 की औसत से 171 रन बनाए हैं, जिसमें दिसंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद शतक भी शामिल है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ