Mohammed Siraj
विज्ञापन

IND vs ENG: मोहम्मद सिराज ने बताया क्यों वो नहीं लेते हैं आराम? प्लेइंग 11 में बदलाव पर दिया रिएक्शन

IND vs ENG: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज लगातार खेलते हुए नजर आते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट मैच से पहले सिराज ने बताया कि वो क्यों बुमराह की तरह सीरीज के बीच में आराम नहीं करते हैं?

IND vs ENG: क्रिकेट की दुनिया में इस समय कुछ तेज गेंदबाजों को छोड़ दें तो सभी जितना खेलते नहीं उससे ज्यादा आराम लेते हैं। वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण लगातार 5 टेस्ट मैच बतौर तेज गेंदबाज खेलना अब मुश्किल ही नजर आता है। हालांकि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज लगातार खेलते हुए नजर आते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट मैच से पहले सिराज ने बताया कि वो क्यों बुमराह की तरह सीरीज के बीच में आराम नहीं करते हैं?

मोहम्मद सिराज नहीं लेते हैं आराम 

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोहम्मद सिराज ने अपने वर्कलोड मैनेजमेंट पर कहा, ‘ऊपर वाले ने मुझे सेहतमंद रखा है। मैं मौकों का पूरा फायदा उठाना चाहता हूँ और देश के लिए ज़्यादा से ज़्यादा मैच खेलना चाहता हूँ।’ इसके बाद जब सिराज ने चौथे टेस्ट मैच की प्लेइंग 11 के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ कह दिया कि मुझे अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बुमराह के खेलने पर मुहर लगा दी है। पूरे प्रेस कॉन्फ्रेंस के बारे में जानने के लिए देखें वीडियो…

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ