ind vs - 2025-01-12T211537.939
विज्ञापन

Video: संजू के साथ कौन करेगा ओपनिंग? इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच 22 जनवरी को खेला जाएगा। इस मैच में मोहम्मद शमी की टीम में वापसी हो सकती है।

IND vs ENG: टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए शनिवार (11 जनवरी) को भारतीय टीम का ऐलान हो गया। इस सीरीज का पहला मैच 22 जनवरी को कोलकाता में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया इस सीरीज में भी जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी। इंग्लैंड के खिलाफ संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा सलामी बल्लेबाज के रूप में नजर आ सकते हैं।

नंबर 3 पर तिलक वर्मा खेलते नजर आ सकते हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने दो शतक बनाये थे। इसके अलावा नंबर 4 पर सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करते हुए नजर दिखाई दे सकते हैं। अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी पर तेजी विभाग की जिम्मेदारी होगी।

Advertisment

इंग्लैंड से T20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।

अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ