हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम हुआ बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, तीसरे T20 में करना होगा कमबैक

IND vs ENG: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भी सूर्यकुमार यादव को बीसीसीआई, टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं ने एक और मौका नहीं दिया. अब उनकी जगह कप्तान बने श्रेयस अय्यर बार-बार निराश कर रहे हैं. उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

विज्ञापन
श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान

IND vs ENG: बतौर कप्तान धमाकेदार प्रदर्शन के बाद भी सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटा दिया. बीसीसीआई, टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं ने उनकी जगह श्रेयस अय्यर को इंडिया का नया टी-20 कप्तान बनाया है. जिम्मेदारी मिलने के बाद टीम इंडिया पहले 4 मुकाबलों में एक भी नहीं जीत सकी है. जिसके कारण ही अब कप्तान अय्यर पर भी बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में हार के बाद अय्यर ने शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है. 

श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड 

कप्तान बनने के बाद श्रेयस अय्यर पहले आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से टी-20 सीरीज हार गए. उसके बाद अब इंग्लैंड के खिलाफ भी 2 मैचों के बाद टीम इंडिया सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही है. इसके पहले आईपीएल 2026 में अय्यर पंजाब किंग्स टीम की कप्तानी कर रहे थे. जहां पर भी पिछले 7 मैचों में उनकी टीम 6 मुकाबले हारी थी. वहीं उन्हें सिर्फ एक जीत मिली थी. ऐसे में पिछले 11 मैचों में अय्यर टी-20 कप्तान सिर्फ 1 मुकाबला ही जीत सके हैं. ऐसे में अब हेड कोच गौतम गंभीर का फैसला भी सवालों के घेरे में नजर आ रहा है. इस रिकॉर्ड को सुधारने के लिए अय्यर को तीसरे टी-20 मुकाबले में जीत दर्ज करना होगा. 

ये भी पढ़ें: अक्षर पटेल ने इतिहास के पन्नों में दर्ज कराया नाम, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola