IND vs ENG: ये 5 गलतियां बनी लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की हार का कारण, ऋषभ पंत के रन आउट ने बदला मैच!
Author: News24 हिंदी
Jul 15, 2025 06:05 PM IST
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट का समापन देखने को मिल गया है। तीसरे टेस्ट मैच में भारत को 22 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। भारत को जीत के लिए 193 रन की जरूरत थी लेकिन वो 170 पर ही ढेर हो गए। रविंद्र जडेजा ने भारतीय टीम की जीत की उम्मीद जगाकर रखी थी लेकिन लगातार विकेट गिरते रहे। आखिरी विकेट के लिए मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा की बढ़िया पार्टनरशिप हुई। सिराज ने शोएब बशीर की बॉल को डिफेंस किया लेकिन गेंद सीधा स्टंप्स में घुस गई। भारत इसी के चलते हार गई और इंग्लैंड के पास सीरीज में 2-1 की बढ़त आ गई। भारतीय टीम की हार के कुछ बड़े कारणों में से एक करुण नायर का निराशाजनक प्रदर्शन है। उन्होंने तीसरे टेस्ट मैच की दोनों परियों में मात्र 44 रन बनाए। इसके अलावा पहली पारी में ऋषभ पंत का रन आउट भी हार की बड़ी वजहों में से एक है। यहां से मोमेंटम इंग्लैंड के पास चला गया और भारत उम्मीद से जल्दी ऑल आउट हो गया। तीन और कारण जानने के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: इन 4 खिलाड़ियों ने किया लॉर्ड्स में बंटाधार! जीता हुआ मैच हारी टीम इंडिया