
IND vs ENG: इन 4 खिलाड़ियों ने किया लॉर्ड्स में बंटाधार! जीता हुआ मैच हारी टीम इंडिया
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
IND vs ENG: टीम इंडिया को लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के हाथों रोमांचक मैच में 22 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा। रविंद्र जडेजा ने टीम की हार को टालने का खूब प्रयास किया, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने जडेजा के साथ मिलकर अंत में खूब लड़ाई लड़ी, लेकिन आखिर में जीत अंग्रेजों के पक्ष में ही आई।
End of a thrilling Test match at Lord’s.#TeamIndia fought hard but it’s England who win the 3rd Test by 22 runs.
Scorecard ▶️ https://t.co/X4xIDiSUqO#ENGvIND pic.twitter.com/KkLlUXPja7
— BCCI (@BCCI) July 14, 2025
लगातार मिल रहे चांस के बावजूद लॉर्ड्स में भी करुण नायर का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा। करुण ने पहली इनिंग में 40 रन बनाए, तो दूसरी पारी में सिर्फ 14 रन बनाकर चलते बने। नंबर तीन की पोजीशन पर करुण का फ्लॉप शो टीम इंडिया को काफी भारी पड़ा। यशस्वी जायसवाल भी लॉर्ड्स में बैट के कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। पहली पारी में यशस्वी ने 13 रन बनाए, जबकि वह दूसरी इनिंग में बिना खाता खोले चलते बने। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.