
IND vs ENG: क्या बदल गया मैच का समय? जानें भारत में कितने बजे देख पाएंगे मुकाबला
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
India vs England 1st Test: टीम इंडिया आज पहले टेस्ट मैच के लीड्स पहुंच चुकी है। लींड्स पहुंचने के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने ट्रेन में सफर किया। अब पहला मैच 20 जून को खेला जाएगा। वहीं मैच की टाइमिंग को लेकर फैंस के मन में कई सवाल चल रहे हैं, क्योंकि अगर ये सीरीज भारत में खेली जाती तो मैच फिर सुबह 9:30 बजे शुरू होता लेकिन सीरीज इंग्लैंड में खेली जा रही है। तो टाइम थोड़ा अलग होने वाला है।
इंग्लैंड में सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। मैच के लिए टॉस दोपहर 3 बजे होगा। पहला सेशन 3:30 से 5:30 तक खेला जाएगा। जियो हॉस्टार पर आप इस सीरीज के सभी मैच देख सकते हो। शुभमन गिल की इंग्लैंड में कड़ी परीक्षा होने वाली है, क्योंकि उनकी कप्तानी में टीम इंडिया पहली टेस्ट सीरीज इंग्लैंड में खेलने जा रही है और इस बार रोहित शर्मा और विराट कोहली भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है, क्योंकि ये दोनों दिग्गज टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।
वीडियो में देखें पूरी जानकारी…
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.