IND vs BAN Test Cricket Series

Video: दूसरे टेस्ट मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11, जानें पिच पर किसे मिलेगा फायदा

IND vs BAN Test Cricket Series: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की क्रिकेट सीरीज का दूसरा मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 27 सितंबर से खेला जाएगा। टीम इंडिया इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज 2-0 से अपने नाम करना चाहेगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में अपनी दावेदारी और मजबूत करने के लिए भारतीय टीम के लिए ये मैच काफी अहम है। 

IND vs BAN Test Cricket Series: भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर से खेला जाएगा। ये मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मैच में जीत हासिल करके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल मैच के लिए अपनी दावेदारी को और मजबूत करने की कोशिश करेगी। वहीं, बांग्लादेश भी इस मैच में वापसी करने की कोशिश करेगी। कानपुर का मैदान टीम इंडिया के लिए अच्छा रहा है। यहां पिच काली मिट्टी की बनाई गई है, जिसपर गेंदबाजों को ज्यादा बाउंस नहीं मिल पाएगा। फ्लैट पिच होने के चलते यहां बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पिच पर स्पिन गेंदबाजों को अतिरिक्त मदद मिलेगी। इस मैच में टीम इंडिया तीन तेज गेंदबाजों के बजाय 3 स्पिन गेंदबाजों के साथ मैच खेलने उतर सकती है। टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप को जगह मिल सकती है। कानपुर में टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक कैसा रहा है और पिच पर पहले गेंदबाजी करना अच्छा रहेगा या बल्लेबाजी? वीडियो में देखिए पूरी जानकारी – 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ