suryakumar yadav press conference

IND vs AUS: कैनबरा टी20 से पहले कप्तान सूर्यकुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस आई, टीम से जुड़ी 5 दमदार बातें बताई  

IND vs AUS: वनडे सीरीज के बाद अब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने वाली है. जिसकी शुरुआत 29 अक्टूबर से कैनबरा में होने वाली है. कैनबरा टी20 मैच से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए और उन्होंने वहां कई अहम सवालों के जवाब दिए. कप्तान सूर्या ने टीम से जुड़ी 5 दमदार बातें बताई हैं, जिसमें नीतीश कुमार रेड्डी की फिटनेस अपडेट भी शामिल है. 

IND vs AUS: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 29 अक्टूबर से कैनबरा में होने वाली है. वनडे सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया पर टी20 में जीत दर्ज करने का दबाव है. कप्तान सूर्यकुमार यादव भी खराब फॉर्म के कारण दबाव में नजर आ रहे हैं. ऐसे में टीम इंडिया को पहले मैच से ही छाप छोड़नी होगी. कैनबरा टी20 से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्या ने टीम से जुड़ी 5 अहम बातें बताई हैं. इसके अलावा उन्होंने अपनी फॉर्म को लेकर खुलकर बोला है. 

विज्ञापन

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताई 5 बड़ी बातें 

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी की फिटनेस अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि वो अभी अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं. अपनी फॉर्म को लेकर उन्होंने कहा कि वो फिलहाल बहुत ज्यादा मेहनत कर रहे हैं. जिससे वो जल्द ही दोबारा धमाकेदार वापसी कर सकते हैं. इसके अलावा उन्होंने कहा कि टीम कॉम्बिनेशन में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं होगा और एशिया कप 2025 की टीम ही खेलती हुई नजर आने वाली है. इसके अलावा उन्होंने श्रेयस अय्यर और सीरीज की अहमियत पर भी बात की है. 

विज्ञापन

इन बयानों के बारे में और ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ