ट्रोल होने के बाद BCCI ने सुधारी अपनी गलती, फैंस की मांग पर ले लिया बड़ा फैसला  

BCCI: बीसीसीआई पिछले कुछ समय से लगातार एक बात को लेकर ट्रोल हो रही थी. हालांकि उसके बाद भी वो गलती नहीं सुधार रहे थे. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया जहां अपने छोटे से छोटे मैच का प्रसारण करता है, तो वहीं बीसीसीआई स्टार खिलाड़ी से सजी इंडिया ए के मुकाबलों को भी प्रसारित नहीं कर रहा था. अब इस बड़ी गलती को सुधारते हुए बीसीसीआई ने फैंस को ध्यान में रखकर बड़ा फैसला किया है.

BCCI and India A

BCCI and India A

IND A vs SA A: इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने छोटे से छोटे मैच का लाइव प्रसारण करती है, लेकिन बीसीसीआई ऐसा नहीं करती है. जिसके कारण ही सोशल मीडिया पर फैंस बहुत ज्यादा ट्रोल कर रहे थे. ट्रोल होने के बाद अब बीसीसीआई ने अपनी गलती को सुधार लिया है. इंडिया ए की टीम अब दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ खेलने वाली है. इस सीरीज को बीसीसीआई ने लाइव दिखाने का फैसला किया है. इंडिया ए की कप्तानी इस सीरीज में सुपरस्टार ऋषभ पंत के हाथों में है.  

विज्ञापन

इंडिया ए के मैचों का होगा लाइव प्रसारण 

भारतीय टीम के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. बीसीसीआई ने अब इंडिया ए के मैचों का लाइव प्रसारण करने का फैसला किया है. जिसका ऐलान खुद जिओहॉटस्टार ने सोशल मीडिया पर किया है. 30 अक्टूबर से सुबह 9 बजे इस मुकाबले का जिओहॉटस्टार पर प्रसारण होगा. पहले मैच में ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन और रजत पाटीदार भी नजर आने वाले हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम में टेम्बा बावुमा, जुबैर हम्जा और मार्केस एकरमैन भी नजर आ रहे हैं. 

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका ए की टीम 

मार्केस एकरमैन (कप्तान), टेम्बा बावुमा (सिर्फ दूसरा मैच), ओकुहले सेले, ज़ुबैर हम्जा, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, रिवाल्डो मूनसामी, त्शेपो मोरेकी, मिहलाली म्पोंगवाना, लेसेगो सेनोक्वाने, प्रेनेलन सुब्रायन, काइल सिमंड्स, तसेपो न्डवांडवा, जेसन स्मिथ, टियान वैन वुरेन, कोडी यूसुफ.  

विज्ञापन

इंडिया ए की टीम  

पहले 4 डे मैच के लिए: ऋषभ पंत (कप्तान) (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, एन जगदीसन (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, हर्ष दुबे, तनुश कोटियन, मानव सुथार, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, आयुष बडोनी, सारांश जैन. 

दूसरे 4 डे मैच के लिए: ऋषभ पंत (कप्तान) (विकेटकीपर), केएल राहुल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड, हर्ष दुबे, तनुश कोटियन, मानव सुथार, खलील अहमद, गुरनूर बराड, अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ