Rohit Sharma and Shubman Gill

'Rohit Sharma के साथ जो हुआ वो शुभमन गिल के साथ भी होगा’, टीम इंडिया की कप्तानी पर दिग्गज ने दिया बड़ा बयान 

Rohit Sharma: भारतीय टीम को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जिताने के बाद भी रोहित शर्मा को वनडे कप्तानी से हटा दिया गया. उनकी जगह टेस्ट की तरह वनडे फॉर्मेट की भी कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है. जिसको लेकर फिलहाल लंबी चर्चा चल रही है. अब पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने इस फैसले को लेकर बड़ा बयान दिया है. सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. 

Rohit Sharma: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए जब भारतीय टीम का ऐलान हुआ तो वहां रोहित शर्मा को हटाकर शुभमन गिल को वनडे कप्तान बनाया गया. अजीत अगरकर के इस फैसले पर पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा चल रही है. दिग्गज भी इस फैसले पर अपनी राय दे रहे हैं. पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने भी इस फैसले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उनका मानना है कि जो अभी रोहित शर्मा के साथ हुआ है, वो आगे चलकर शुभमन गिल के साथ भी होगा. 

विज्ञापन

शुभमन गिल के साथ भी यही होगा  

रोहित शर्मा को हटाकर शुभमन गिल को कप्तान बनाए जाने पर पूर्व बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बड़ा बयान दिया है. इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ‘मुझे यकीन है कि रोहित से बात की गई होगी. मुझे यकीन नहीं है कि यह बर्खास्तगी है. रोहित एक शानदार लीडर रहे हैं. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीती है. रोहित शर्मा के साथ प्रदर्शन कोई मुद्दा नहीं है. 2027 में रोहित 40 साल के होंगे. यह खेल में एक बड़ी संख्या है. मेरे साथ ऐसा हुआ, द्रविड़ के साथ ऐसा हुआ. यह सबके साथ होता है. शुभमन गिल भी 40 साल की उम्र में इसी स्थिति का सामना करेंगे.’ 

विज्ञापन

दादा के इस बयान को लेकर पूरी जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ