हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: गौतम गंभीर ने की रोहित शर्मा की जमकर तारीफ, जानें विराट के लिए क्या कहा? 

IND vs AUS: भारतीय टीम ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से बुरी तरह हराया था. इस जीत में रोहित शर्मा और विराट कोहली का बहुत ही अहम योगदान रहा था. दोनों ने कमाल की बल्लेबाजी करके एक बार फिर से खुद को साबित किया था. मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन
Gautam Gambhir on Rohit Sharma and Virat Kohli

IND vs AUS: सिडनी वनडे मैच में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी करके तूफानी शतक जड़ा. हिटमैन का साथ देते हुए किंग विराट कोहली ने भी नंबर 3 पर खेलते हुए नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली थी. इन दोनों दिग्गजों के दम पर टीम इंडिया ने आखिरी वनडे मैच में 9 विकेट से जीत दर्ज की थी. मुकाबले के बाद ड्रेसिंग रूम में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की तारीफ करते हुए बड़ा बयान दिया था. 

रो-को को लेकर बोले कोच गौतम गंभीर 

सिडनी वनडे मैच के बाद मैच विनर खिलाड़ियों के बारे में कमेंट करते हुए गौतम गंभीर ने ड्रेसिंग रूम में कहा, ‘बल्लेबाजी में, मुझे लगा कि शुभमन और रोहित के बीच साझेदारी बहुत महत्वपूर्ण थी. जब स्कोर बिना किसी नुकसान के 60 रन पर पहुंच गया था. फिर रोहित और विराट के बीच साझेदारी फिर से शानदार रही और एक और शतक का बना. सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि आपने इसे समाप्त किया, और विराट ने भी. रोहित शर्मा और विराट कोहली पर इस सीरीज से पहले सवाल उठ रहे थे. 

ये भी पढ़ें: पृथ्वी शॉ ने तूफानी दोहरा शतक जड़कर की धमाकेदार वापसी, आलोचकों की कर दी बोलती बंद

विज्ञापन

गौतम गंभीर के पूरे स्टेटमेंट को जानने के लिए देखें पूरा वीडियो…

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: टीम इंडिया को हराने के लिए भारतीय मूल का खिलाड़ी लाया ऑस्ट्रेलिया, जीत के लिए बनाया ये मास्टरप्लान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola