हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए 2 टीम इंडिया का हुआ ऐलान, सिलेक्शन की इन 5 बातों ने कर दिया हैरान 

IND vs AUS: टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत 19 अक्टूबर से होने वाली है. जहां पर भारतीय टीम 3 वनडे और 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. इन दोनों सीरीज के लिए आज 2 टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. दोनों ही टीमों में कुछ चौंकाने वाले फैसले किए गए हैं. टी20 टीम में जहां पर 2 बड़े बदलाव हुए तो वहीं वनडे फॉर्मेट में तो कप्तान ही बदल गया.

विज्ञापन
Indian Team announcement ODI and T20

IND vs AUS: भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेलने हैं. जहां पर वनडे सीरीज की शुरुआत 19 अक्टूबर से होगी, तो वहीं टी20 सीरीज का आगाज 29 अक्टूबर से होगा. दोनों सीरीज के लिए अब अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने 2 टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. इस टीम में कुछ चौंकाने वाले फैसले बीसीसीआई ने किए है. चयनकर्ताओं ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को साफ कर दिया है कि वो अब वनडे विश्व कप 2027 की तैयारी शुरु करेंगे. 

टीम इंडिया के सिलेक्शन से जुड़ी 5 बड़ी बात  

भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए सिलेक्शन हो चुका है. इससे साफ हो गया है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली अगर लगातार रन बनाते हैं, तो उन्हें आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 खेलने का मौका मिल सकता है. इसके अलावा रवींद्र जडेजा से फिलहाल अक्षर पटेल आगे नजर आ रहे हैं. वहीं हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमेंट के रूप में नीतीश कुमार रेड्डी टीम की पहली पसंद बने हुए हैं. इसको अलावा वनडे फॉर्मेट में ध्रुव जुरेल फिलहाल संजू सैमसन से रेस में आगे नजर आ रहे हैं. इसके अलावा अब अजीत अगरकर ने साफ कर दिया है कि तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान नहीं होने वाला है. 

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: सोनी लिव नहीं, यहां पर फ्री में देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला! इतने बजे शुरू होगा मैच 

विज्ञापन

टीम से जुड़ी बड़ी अपडेट जानने के लिए देखें पूरी वीडियो…

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: रोहित शर्मा को मीटिंग में नहीं बुलाया, शुभमन गिल को इन 3 कारणों से कप्तान बनाया!  

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola