Shubman Gill and Rohit Sharma

IND vs AUS: रोहित शर्मा को मीटिंग में नहीं बुलाया, शुभमन गिल को इन 3 कारणों से कप्तान बनाया!  

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. जहां पर वनडे टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टीम इंडिया को जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा को हटा दिया है. उनकी जगह अब शुभमन गिल वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी संभालेंगे. गिल को कप्तान बनाए जाने के 3 बड़े कारण अब साफ हो गए हैं.

IND vs AUS: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी. जहां पर टीम को 3 वनडे और 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इन दोनों सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. जहां पर वनडे टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. टीम इंडिया को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जिताने वाले रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया गया है. उनकी जगह अब शुभमन गिल को नया वनडे कप्तान बनाया गया है. इसके पीछे के 3 कारण भी अब पूरी तरह से साफ हो गए हैं. 

विज्ञापन

शुभमन गिल को कप्तान बनाए जाने के 3 बड़े कारण 

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 की तैयारी शुरू कर रही है. जिसके कारण ही भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ता 38 वर्षीय रोहित शर्मा को कप्तान नहीं बनाना चाहते थे. इसके अलावा बतौर टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने अब तक खुद को साबित किया है. जिसके कारण ही मैनेजमेंट का उन पर भरोसा बढ़ गया है. ऐसे में मैनेजमेंट उन्हें ज्यादा जिम्मेदारी सौंपने को तैयार है. भारतीय चयनकर्ता अब अगले 4 से 5 सालों की टीम बना रहे हैं. ऐसे में उपकप्तान होने के कारण गिल का जिम्मेदारी मिलना लगभग पक्का था. 

विज्ञापन

गिल को नया वनडे कप्तान बनाए जाने के बड़े कारणों को जानने के लिए देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ