Rohit Sharma

Rohit Sharma नहीं सहेंगे अपना अपमान! क्या जल्द ही संन्यास का कर सकते हैं ऐलान?  

Rohit Sharma: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बिना एक भी मुकाबला हारे हुए टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब जीत लिया. इस टूर्नामेंट के बाद जब भारतीय टीम अपना अगला वनडे सीरीज का ऐलान करती है, तो उसमें रोहित कप्तान नहीं रहते हैं. रोहित की जगह अब शुभमन गिल वनडे टीम के कप्तान बन गए हैं. ऐसे में रिपोर्ट्स आ रही हैं कि दिग्गज रोहित शर्मा का लगातार अपमान हो रहा है.

Rohit Sharma: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अपने नाम किया था. इसके बाद अब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अगला वनडे सीरीज खेलेगी. जिसके लिए टीम का ऐलान हुआ तो उसमें रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया गया है. 1 साल के अंदर 2 आईसीसी ट्रॉफी जिताने के बाद भी अब रोहित भारत के कप्तान नहीं है. टी20 और टेस्ट से तो पहले ही हिटमैन संन्यास का ऐलान कर चुके हैं. ऐसे में अगर इसी तरह उनका अपमान होता रहा तो वो इंटरनेशनल क्रिकेट को ही अलविदा बोल सकते हैं. 

विज्ञापन

रोहित शर्मा कब लेंगे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास? 

पिछले 15 से 16 महीनों में रोहित शर्मा ने टी20 और टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा है. टी20 फॉर्मेट से तो रोहित ने खुद संन्यास का ऐलान किया लेकिन टेस्ट से तो उन्होंने दबाव में संन्यास लिया, ऐसा दावा सोशल मीडिया पर होता रहता है. अब वनडे टीम की कप्तानी से हटाए जाने के बाद चर्चाओं का बाजार और भी ज्यादा गर्म हो गया है. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रोहित शर्मा का अगर इसी तरह से लगातार अपमान होता रहा, तो वो जल्द ही इंटरनेशनल क्रिकेट को भी अलविदा बोल सकते हैं. 

विज्ञापन

इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ