Irani Cup 2025: बीच मैदान 2 भारतीय खिलाड़ियों के बीच हुई भयंकर लड़ाई, मैच रेफरी और BCCI ले सकती है एक्शन!  

Irani Cup 2025: रणजी ट्रॉफी के ठीक पहले बीसीसीआई ने ईरानी ट्रॉफी 2025 का आयोजन किया है. जहां पर विदर्भ के सामने रेस्ट ऑफ इंडिया टीम की चुनौती थी. मुकाबले में विदर्भ की टीम ने बड़ी जीत करके खिताब अपने नाम कर लिया. मैच के आखिरी दिन मैदान पर 2 भारतीय खिलाड़ियों के बीच भयंकर लड़ाई देखने को मिली है. यश धुल और यश ठाकुर मैदान पर आपस में भिड़ते हुए नजर आए. 

yash dhull and yash thakur fight

yash dhull and yash thakur fight

Irani Cup 2025: बीसीसीआई ने ईरानी ट्रॉफी का आयोजन किया था. जहां पर विदर्भ और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच अहम मुकाबला खेला गया. रणजी ट्रॉफी के शुरू होने से पहले विदर्भ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करके मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया. इस मुकाबले के आखिरी दिन 2 भारतीय खिलाड़ियों के बीच मैदान पर भयंकर लड़ाई देखने को मिली है. आईपीएल के स्टार यश धुल और यश ठाकुर आपस में मैदान पर भिड़ते हुए नजर आए. जहां पर अंपायर को बीच बचाव करने उतरना पड़ा. 

विज्ञापन

मैदान पर भिड़ गए यश धुल और यश ठाकुर 

ईरानी ट्रॉफी के चौथी पारी में जब विदर्भ की टीम बड़ी जीत दर्ज करते हुए नजर आ रही थी. उस समय रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए यश धुल ने कमाल की बल्लेबाजी की और जीत का अंतर कम करने लगे. उस समय 92 के स्कोर पर अथर्व ताइडे ने यश ठाकुर की गेंद पर धुल का शानदार कैच पकड़ा. विकेट लेने के बाद ठाकुर बहुत ही आक्रामक अंदाज में सेलिब्रेट करने लगे. जिस पर यश धुल ने रिएक्शन आया तो दोनों ही खिलाड़ी एक दूसरे के बहुत ही ज्यादा पास आ गए. जिसके कारण ही अंपायर को बीच बचाव में उतरना पड़ा. जिसके बाद भी यश ठाकुर को गुस्सा कम नहीं हुआ. हालांकि अंपायर के बीच में उतरने के कारण मामला कुछ देर में सुलझ गया. 

विज्ञापन

मैच रेफरी ले सकते हैं बड़ा एक्शन 

जिस अंदाज में दोनों खिलाड़ी लाइव मैच में भिड़े, उसे देखकर मैच रेफरी पंकज धरमानी दोनों खिलाड़ियों पर बड़ा एक्शन ले सकती हैं. बीसीसीआई को इन दोनों खिलाड़ियों पर एक्शन लेना पड़ सकता है. सोशल मीडिया पर भी इस लड़ाई की बहुत ज्यादा चर्चा हो रही है. मुकाबले में हालांकि यश ठाकुर ने कमाल की गेंदबाजी करके अपनी टीम को जीत दिलाई. रेस्ट ऑफ इंडिया के बल्लेबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया है. जिसके कारण ही मुकाबले में विदर्भ की टीम ने 5वें दिन 93 रनों से बड़ी जीत दर्ज की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ