Virat Kohli
विज्ञापन

IND vs AUS: विराट कोहली का 0.67 सेकंड वाला धमाकेदार कैच, गोली की रफ्तार से आ रही थी गेंद  

IND vs AUS: टीम इंडिया के सुपरस्टार विराट कोहली हर समय चर्चा में बने रहते हैं. किंग कोहली पहले 2 मैचों में बुरी तरह से फेल होने के बाद भी तीसरे मैच में छाए रहे. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे इस मुकाबले में कोहली ने शानदार कैच पकड़ कर सभी को हैरान कर दिया. गोली की रफ्तार से आ रही गेंद को कोहली ने इतनी आसानी से पकड़ा की फैंस के भी होश उड़ गए.

IND vs AUS: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली बल्ले से भले ही फेल हो रहे हों, लेकिन फील्ड में उन्होंने कमाल किया है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में टॉस हारने के बाद टीम इंडिया पहले गेंदबाजी करने उतरी. जहां पर किंग कोहली ने 2 शानदार कैच पकड़ा. जिसमें से एक कैच देखकर तो बाकी सभी के होश उड़ गए. गोली की रफ्तार से आ रही गेंद को किंग ने ऐसे पकड़ा की मैच का रुख ही पूरी तरह से बदल गया. 

विराट कोहली ने पकड़ा धांसू कैच 

एडिलेड वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम के हीरो रहे मैथ्यू शॉर्ट सिडनी में भी बहुत ही अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे. उस समय वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर उन्होंने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया. शॉर्ट ने 123 km/h की बैट स्पीड ने शॉट खेला, लेकिन विराट कोहली ने सिर्फ 0.67 सेकंड वाला कैच पकड़ कर तहलका मचा दिया. शॉर्ट सिर्फ 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इस विकेट के गिरने के बाद ऑस्ट्रेलियन टीम की पारी पूरी तरह से लड़खड़ा गई.  कोहली पहले से भी ज्यादा फिट नजर आ रहे हैं.  

Advertisment

कोहली के इस शानदार कैच के बारे में जानने के लिए देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ