हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: पर्थ के बाद एडिलेड में भी बारिश बनेगी विलेन? जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

IND vs AUS 2nd ODI Weather: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबाला एडिलेड के मैदान पर खेला जाना है. एडिलेड में पिछले कुछ दिनों से काफी बारिश हुई है. पर्थ में टीम इंडिया को कंगारुओं के हाथों एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा था.

विज्ञापन
Adelaide Weather

IND vs AUS 2nd ODI Weather: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में बारिश विलेन साबित हुई थी. बारिश की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान टीम इंडिया का हुआ था. बरसात के चलते भारतीय पारी के दौरान मैच को कई बार रोकना पड़ा था और मुकाबला 26-26 ओवर का ही खेला जा सका था. अब फैन्स को यह डर सता रहा है कि कहीं एडिलेड में भी बारिश मैच का मजा किरकिरा ना कर दे.

ये भी पढ़ें: जिम्बाब्वे ने चखा टेस्ट की सबसे बड़ी जीत का स्वाद, अफगानिस्तान को बुरी तरह से रौंदा, 24 साल बाद हुआ यह कारनामा

एडिलेड में पिछले कुछ दिनों से काफी बारिश हुई है, लेकिन फैन्स के लिए अच्छी खबर यह है कि मैच वाले दिन बारिश होने के चांस बेहद कम हैं. 23 अक्टूबर को एडिलेड में बारिश होने की संभावना 20 प्रतिशत ही है. हालांकि, मैदान पर बादल छाए रहने की उम्मीद है, जिसका फायदा तेज गेंदबाजों को मिल सकता है. ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को 7 विकेट से हराया था. टीम की ओर से कप्तान मिचेल मार्श ने शानदार बैटिंग करते हुए 46 रनों की नाबाद पारी खेली थी. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola