---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

जिम्बाब्वे ने चखा टेस्ट की सबसे बड़ी जीत का स्वाद, अफगानिस्तान को बुरी तरह से रौंदा, 24 साल बाद हुआ यह कारनामा

ZIM vs AFG: जिम्ब्बाब्वे ने टेस्ट क्रिकेट की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. एकतरफा मुकाबले में जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान को एक पारी और 73 रनों से रौंद डाला. अफगानी बल्लेबाज दोनों ही पारियों में बुरी तरह से फ्लॉप रहे. ब्लेसिंग मुजरबानी ने कहर बरपाते हुए छह विकेट झटके. वहीं, बल्लेबाजी में बेन करन ने शतकीय पारी खेली.

---विज्ञापन---

ZIM vs AFG: जिम्बाब्वे टीम ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत का स्वाद चखा है. एकतरफा मुकाबले में जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान को एक पारी और 73 रनों से रौंद डाला. पहली पारी में अफगानिस्तान की पूरी टीम 127 रन बनाकर ऑलआउट हुई, जिसके जवाब में जिम्बाब्वे ने 359 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए.

हालांकि, दूसरी पारी में भी मेहमान टीम के बॉलर्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और टीम 159 रन बनाकर ही ढेर हो गई. जिम्बाब्वे ने 12 साल बाद अपने घर में टेस्ट मैच जीता है. वहीं, 24 साल बाद मेजबान टीम ने किसी टेस्ट मैच में एक पारी समेत जीत दर्ज की है.

---विज्ञापन---

जिम्बाब्वे ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत

जिम्बाब्वे ने एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को एक पारी और 73 रनों से रौंद डाला. रनों के लिहाज से यह जिम्बाब्वे की सबसे बड़ी जीत है. पहली इनिंग में ब्रैंड इवांस ने कहर बरपाते हुए अफगानिस्तान की पूरी टीम को सिर्फ 127 रन पर समेट डाला. इवांस ने शानदार बॉलिंग करते हुए पांच विकेट अपने नाम किए.

ये भी पढ़ें: PAK vs SA: पाकिस्तान के ‘बूढ़े’ गेंदबाज ने चकनाचूर किया 92 साल पुराना रिकॉर्ड, 38 की उम्र में कर डाला बड़ा कमाल

---विज्ञापन---

वहीं, ब्लेसिंग मुजरबानी ने भी 3 विकेट अपने नाम किए. इसके जवाब में जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 359 रन बनाए. टीम की ओर से बेन करन ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए शतकीय पारी खेली. करन ने 121 रनों की लाजवाब इनिंग खेली, जबकि सिकंदर रजा ने 65 रनों का योगदान दिया. पहली पारी के आधार पर जिम्बाब्वे ने 232 रनों की बड़ी लीड हासिल की.

12 साल बाद जीता घर में टेस्ट

दूसरी इनिंग में भी अफगानिस्तान के बल्लेबाजों का हाल बेहाल रहा. रिचर्ड नगारवा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 37 रन देकर पांच विकेट चटकाए. वहीं, ब्लेसिंग मुजरबानी ने दूसरी इनिंग में भी कहर बरपाते हुए तीन विकेट अपने नाम किए. जिम्बाब्वे ने इस तरह से एकमात्र टेस्ट मैच को एक पारी और 73 रनों से जीता. जिम्बाब्वे ने 12 साल बाद अपने घर में कोई टेस्ट मैच जीता है. इसके साथ ही 2001 के बाद पहली बार जिम्बाब्वे ने किसी टेस्ट मैच को एक पारी से जीता है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 22, 2025 08:01 PM

End of Article

About the Author

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola