Team India Possible Playing 11: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की T20I सीरीज शुरू होने जा रही है. दोनों टीमों के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पहला मैच खेला जाएगा. BCCI ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी की वापसी हो गई है. सभी के मन में सवाल है कि भारत की प्लेइंग 11 कैसी होगी. आइए संभावित प्लेइंग 11 पर एक नजर डालते हैं.

पहले T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं. ईशान किशन या संजू सैमसन में से कोई एक खिलाड़ी नंबर 3 पर खेल सकता है. इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और उपकप्तान तिलक वर्मा पर बल्लेबाजी का भार होगा. नीतीश कुमार रेड्डी और शिवम दुबे में से कोई एक खेल सकता है. वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती स्पिन गेंदबाजी की कमान संभाल सकते हैं. अर्शदीप सिंह का खेलना लगभग पक्का है, वहीं जसप्रीत बुमराह भी प्लेइंग 11 का हिस्सा हो सकते हैं. अगर बुमराह फिट नहीं हुए, तो हर्षित राणा खेल सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- अफगानिस्तान के खिलाफ इतिहास रचेंगे वैभव सूर्यवंशी? शतक जड़कर तोड़ सकते हैं लुआन ड्रे प्रीटोरियस का नया रिकॉर्ड

---विज्ञापन---