falseहार्दिक पांड्या के आने से खत्म हो सकती है CSK की ये 3 परेशानी, छठी ट्रॉफी जीतने का है मौका
Author: Aditya
2026-08-01 20:52:12
This browser does not support iframes.
Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अभी से ही आईपीएल 2027 की तैयारी शुरू कर दी है. जिसके लिए फ्रेंचाइजी कुछ ट्रेड के रास्ते अपना रही है. फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के साथ हार्दिक पांड्या को ट्रेड करने की कोशिश कर रही है. अगर पांड्या चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के साथ आईपीएल 2027 से पहले जुड़ जाते हैं, तो फ्रेंचाइजी की 3 सबसे बड़ी परेशानी बहुत ही आसानी के साथ ही खत्म हो सकती है. ऐसे में उनके पास छठी ट्रॉफी जीतने का भी मौका है.
सीएसके की 3 कमी दूर कर सकते हैं हार्दिक पांड्या
अगर हार्दिक पांड्या की ट्रेड डील में सीएसके की टीम को सफलता मिलती है, तो टीम की बड़ी समस्या दूर हो जाएगी. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी पर बड़ा सवाल पिछले तीनों ही सीजन में उठे हैं. ऐसे में हार्दिक पांड्या के आने से टीम की कप्तानी की समस्या भी दूर हो जाएगी. गुजरात टाइटंस की सफलता को पांड्या यहां जारी रख सकते हैं. मुंबई में विवादों के कारण पांड्या ज्यादा दबाव में नजर आ रहे थे. दूसरा शिवम दुबे गेंदबाजी में बहुत ज्यादा योगदान नहीं देते थे. वहीं पांड्या उनकी जगह पूरे 4 ओवर भी दे सकते हैं. इसके अलावा मैच फिनिशर की समस्या से जूझ रही सीएसके के लिए पांड्या एक जवाब हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें: आरोन फिंच की ऑल टाइम टॉप 8 महान वनडे बल्लेबाजों की ब्लाइंड रैंकिंग आई, इस नंबर पर हैं सचिन तेंदुलकर
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines