ICC Test Rankings

VIDEO: ICC Rankings में भारत के युवा खिलाड़ियों ने मचाई तबाही, यशस्वी-गिल समेत चमके 5 सितारे

ICC Test Batting Rankings: बुधवार को आईसीसी ने नई टेस्ट बैटिंग रैंकिंग की लिस्ट जारी की है। भारतीय टेस्ट खिलाड़ियों ने इसमें झंडा गाड़ दिया है। टीम इंडिया के 5 बल्लेबाजों ने धूम मचाई है।

ICC Test Ranking: बुधवार 25 सितंबर को आईसीसी ने नई टेस्ट बैटिंग रैंकिंग की लिस्ट जारी की है, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने अपना जलवा बिखेरा है। आईसीसी बैटिंग रैंकिंग की टॉप 20 लिस्ट में कुल 5 खिलाड़ियों ने अपना झंडा गाड़ा है। यशस्वी जायसवाल छलांग लगाते हुए नंबर 5 पर काबिज हो गए हैं। इसके अलावा नंबर 6 पर ऋषभ पंत ने अपना जलवा बिखेरा है। पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार शतक जमाया था।

विज्ञापन

उनके अलावा कप्तान रोहित शर्मा को 5 अंक का नुकसान हुआ है। वह पांचवे पायदान से सीधा 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। चेन्नई टेस्ट में रोहित 716 अंक के साथ 10वें नंबर पर हैं। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ खराब प्रदर्शन करने के बाद विराट 12वें स्थान पर हैं। शुभमन गिल को पांच अंक का फायदा हुआ है। उन्होंने पिछले टेस्ट मैच में शतक जमाया था। वह अब 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ