हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

श्रीलंका की जीत के बाद बदला T20 Women World Cup के पॉइंट्स टेबल का खेल, चैंपियन टीम की बढ़ी मुश्किलें

ICC T20 Women World Cup 2026 Points Table: आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 16 जून को श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच टक्कर का मुकाबला देखने को मिला. जहां पर श्रीलंका ने जीत दर्ज करके पॉइंट्स टेबल में खेल कर दिया है.

विज्ञापन
Pic Credit- AI Generated

ICC T20 Women World Cup 2026 Points Table: श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच हुए मुकाबले ने आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पॉइंट्स टेबल को पूरी तरह से बदल दिया है. श्रीलंका की टीम ने चैंपियन न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ कीवी टीम बैक टू बैक मुकाबला हार गई है. अब ग्रुप बी का समीकरण पूरी तरह से बदल गया है. वहीं ग्रुप ए पर भी अब सभी की नजरें टिकी हुई हैं. जहां पर भारत, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की टीम है.  

श्रीलंका की जीत से बदल गया पॉइंट्स टेबल का समीकरण 

ग्रुप बी की बात करें पॉइंट्स टेबल में बड़ा खेल हो गया है. जिसमें मौजूद 6 टीमों में से 4 टीमों ने टेबल में अपना खाता खोल दिया है. वहीं चैंपियन न्यूजीलैंड और आयरलैंड की टीम का ही खाता नहीं खुला है. इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने अपने दोनों मैचों में जीत दर्ज करके टेबल में टॉप पर जगह बना ली है. वहीं दूसरे नंबर पर स्कॉटलैंड की टीम नजर आ रही है. ऐसे में स्थिति बहुत ही गंभीर नजर आ रही है. अब बात करें ग्रुप ए की तो ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉप पर नजर आ रही है. वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी दूसरे नंबर पर नजर आ रही है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम फिलहाल अपने ग्रुप में 5वें नंबर पर है. वहीं पिछले संस्करण की फाइनलिस्ट साउथ अफ्रीका की टीम सबसे नीचे नजर आ रही है. 

ये भी पढ़ें: क्या वैभव सूर्यवंशी के साथ हुई बेईमानी? अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में दिया गया गलत OUT!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola