हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ICC की नई रैंकिंग में 4 भारतीय खिलाड़ियों ने मचाई तबाही, इन प्लेयर्स को हुआ नुकसान

ICC Rankings: आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला है. नई रैंकिंग में 4 भारतीय खिलाड़ियों को फायदा हुआ है, तो वहीं कुछ खिलाड़ियों को नुकसान भी हुआ है.

विज्ञापन
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में हुए 8 बड़े बदलाव (Image generated by AI)

ICC Rankings: भारत और इंग्लैंड के खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के बीच आईसीसी ने नई रैंकिंग जारी कर दी है. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हारने और पहले वनडे मैच जीतने के बाद आईसीसी रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला है. टी20 रैंकिंग में तो भारतीय खिलाड़ियों की रेंटिंग गिरी है, लेकिन वनडे में जबरदस्त फायदा मिला है. ताजा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल दूसरे नंबर पर है, जबकि तीसरे नंबर पर विराट कोहली और तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा मौजूद हैं. टॉप-5 में भारत के तीन बल्लेबाज हैं. गिल को पहले वनडे मैच में शानदार प्रदर्शन से रेटिंग में फायदा हुआ है और वह नंबर-1 के बेहद करीब पहुंच गए हैं.

वहीं, टी20 रैंकिंग में ईशान किशन नंबर-1 पर काबिज हैं, जबकि अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर मौजूद हैं. इनके अलावा, तिलक वर्मा 6 से 8वें स्थान पर खिसक गए हैं. टी20 सीरीज में खराब प्रदर्शन के कारण तिलक को दो पायदान का नुकसान हुआ है. वहीं, सूर्यकुमार यादव 13 से 16 नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं, वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में कुलदीप यादव 8वें नंबर पर मौजूद हैं, जबकि टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पांचवें नंबर पर मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: कार्डिफ में चलेगा रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला? जानिए कैसा रहा है रिकॉर्ड

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola