IND vs ENG: कार्डिफ में चलेगा रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला? जानिए कैसा रहा है रिकॉर्ड

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 15 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेला जाएगा. इस मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. मैच से पहले यहां जानिए कार्डिफ में कैसा रहा है रोहित-विराट का रिकॉर्ड?

Rohit Sharma- Virat Kohli
1 / 8
Rohit Sharma- Virat Kohli

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार, 15 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेला जाएगा. पहले मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. अब भारतीय टीम दूसरा वनडे मैच भी जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. वहीं, इस मैच में सबकी नजरें पहले मैच में फ्लॉप रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली के प्रदर्शन पर भी टिकी रहेंगी. (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

पहले मैच में नहीं चला रोहित-विराट का बल्ला

पहले मैच में नहीं चला रोहित-विराट का बल्ला2 / 8

इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में भले ही टीम इंडिया को जीत मिली हो, लेकिन दो दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली फ्लॉप साबित हुए. बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए इस मैच में रोहित ने 21 गेंदों पर 11 रन बनाए, जबकि कोहली 6 गेंदों पर सिर्फ 5 रन बना सके.  (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

कार्डिफ में कैसा है रोहित-कोहली का रिकॉर्ड?

कार्डिफ में कैसा है रोहित-कोहली का रिकॉर्ड?3 / 8

दिलचस्प बात यह है कि मौजूदा भारतीय वनडे टीम में सिर्फ रोहित शर्मा और विराट कोहली ही ऐसे दो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने कार्डिफ के मैदान पर मैच खेला है. कार्डिफ में रोहित और कोहली दोनों का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है और इस मैदान पर उनका बल्ला जमकर बोलता है.  (PIC Credit - AI)

विराट कोहली ठोक चुके हैं शतक

विराट कोहली ठोक चुके हैं शतक4 / 8

कार्डिफ में विराट कोहली ने अब तक 4 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 65.33 की औसत और 97.51 के स्ट्राइक रेट से कुल 196 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक भी जड़ा है. कोहली ने इस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ दो वनडे खेले हैं, जिसमें उन्होंने 53.5 की औसत से 107 रन बनाए हैं.  (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

रोहित शर्मा का भी शानदार रिकॉर्ड

रोहित शर्मा का भी शानदार रिकॉर्ड5 / 8

रोहित शर्मा ने कार्डिफ के मैदान पर अब तक तीन वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 50 की औसत और 68.8 के स्ट्राइक रेट से कुल 150 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक लगाए हैं. रोहित ने कार्डिफ में इंग्लैंड के खिलाफ अब तक एक वनडे मैच खेला है, जिसमें उन्होंने 52 रन बनाए थे.  (PIC Credit - AI)

कार्डिफ में भारत का कैसा रहा है रिकॉर्ड?

कार्डिफ में भारत का कैसा रहा है रिकॉर्ड?6 / 8

कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक दो वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया को एक में जीत मिली है और एक में उसे हार मिली है. भारत और इंग्लैंड की टीमें 12 साल इस मैदान पर आमने-सामने होंगी. इससे पहले यहां दोनों टीमों के बीच 27 अगस्त 2014 को मुकाबला खेला गया था.  (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

भारत का स्क्वॉड

भारत का स्क्वॉड7 / 8

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार. (PIC Credit- AI)

इंग्लैंड का स्क्वॉड

इंग्लैंड का स्क्वॉड8 / 8

हैरी ब्रूक (कप्तान), बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, जेम्स कोल्स, विल जैक्स, रेहान अहमद, गस एटकिंसन, सैम करन, लियाम डॉसन, टॉम बैंटन, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद, आदिल रशीद और जोश टंग.  (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन