harshit rana and gautam gambhir
विज्ञापन

हर्षित राणा को क्यों गौतम गंभीर बार-बार टीम में देते हैं मौका? KKR के पूर्व खिलाड़ी ने किया खुलासा 

Harshit Rana and Gautam Gambhir: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर पर लंबे समय से आरोप लग रहे हैं कि वो युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को बतौर खिलाड़ी बहुत ज्यादा पसंद करते हैं. जिसके कारण ही उन्हें तीनों ही फॉर्मेट में मौका मिलता है. इस विवाद के बारे में अब कोलकाता नाइट राइडर्स के एक पूर्व मैच विनर खिलाड़ी ने बोला है. उन्होंने रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

Harshit Rana and Gautam Gambhir: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज हर्षित राणा को बहुत ज्यादा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है क्योंकि फैंस का मानना है कि वो भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के फेवरेट हैं. जिसके कारण ही उन्हें टीम में मौका मिलता है. हालांकि कई बार हेड कोच गौतम गंभीर ने इसको लेकर सफाई दी है, लेकिन उसके बाद भी चर्चा नहीं रुकी है. अब कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व खिलाड़ी ने इस विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है. 

हर्षित राणा और गौतम गंभीर को लेकर बोले KKR के दिग्गज  

तेज गेंदबाज हर्षित राणा के टीम इंडिया में चयन को लेकर गौतम गंभीर को बहुत ज्यादा ट्रोल किया जाता है. यूट्यूब चैनल इंडियन क्रिकेट कैंटीन से बातचीत करते हुए मनविंदर बिस्ला ने इस विवाद पर कहा, ‘जो लोग हर्षित राणा के सिलेक्शन का विरोध कर रहे हैं, वो शायद KKR के फैन नहीं हैं. लोग सोचते हैं कि गौतम का KKR बैकग्राउंड है, इसलिए वो हर्षित को सपोर्ट कर रहे हैं, लेकिन भाई, कोई मामा-चाचा का रिश्ता तो है नहीं. बस लोगों ने सोशल मीडिया पर एक नैरेटिव बना लिया है. सिडनी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया. सोशल मीडिया पर हर जगह सिर्फ रोहित-विराट की बात हुई, लेकिन क्या किसी ने हर्षित के बारे में बात की? अगर उसने शुरुआत में विकेट न निकाले होते, तो क्या वही नतीजा होता?’  

विज्ञापन

गौतम गंभीर से जुड़े इस विवाद के बारे में और जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ