ओलंपिक के बाद नीरज चोपड़ा की मैदान में वापसी, पहले ही टूर्नामेंट में सामने बड़ी चुनौती

Paris Olympics 2024 में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतने वाले दिग्गज एथलीट नीरज चोपड़ा एक बार फिर से मैदान में उतरने जा रहे हैं। इस बार वो लुसाने डायमंड लीग में भारत का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे, जहां उनसे गोल्ड मेडल की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, नीरज के लिए गोल्ड मेडल जीतना इतना आसान नहीं होगा। इस टूर्नामेंट में उन्हें कड़ी चुनौती मिल सकती है। 

Neeraj Chopra-Arshad Nadeem

Neeraj Chopra-Arshad Nadeem

Paris Olympics 2024 में शानदार प्रदर्शन करके भारत के लिए सिल्वर पदक जीतने वाले दिग्गज खिलाड़ी नीरज चोपड़ा एक बार फिर से एक्शन में नजर आने वाले हैं। नीरज चोपड़ा कल से शुरू होने जा रही लुसाने डायमंड लीग में प्रतिभाग करेंगे और इस टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। नीरज चोपड़ा पेरिस में मेडल जीतने के बाद भारत नहीं लौटे और फिलहाल वो इस समय स्विटजरलैंड में हैं, जहां कल से डायमंड लीग में वो अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीतने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक-2020 में जैवलिन थ्रो की स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था। इस बार भी उनसे गोल्ड मेडल की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन पाकिस्तान के एथलीट अरशद नदीम के रिकॉर्ड थ्रो की वजह से नीरज अपना पिछला प्रदर्शन दोहरा नहीं सके और उन्हें सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। नीरज खुद अपने प्रदर्शन से बहुत ज्यादा संतुष्ट नजर नहीं आए थे। लेकिन अब स्विट्जरलैंड में होने वाले डायमंड लीग में दहाड़ने के लिए वो पूरी तरह से तैयार हैं।

विज्ञापन

मिलेगी बड़ी चुनौती

नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में 89.45 मीटर का अपना बेस्ट थ्रो किया था। डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा स्टैंडिंग में चौथे स्थान पर हैं। उन्हें इस टूर्नामेंट में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन और पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स, टोक्यो ओलंपिक के सिल्वर मेडलिस्ट चेक गणराज्य के जैकब वडलेज और केन्या के जूलियस येगो से कड़ी चुनौती मिलेगी। ऐसे में यहां पर मुकाबला बहुत टक्कर का होने वाला है।

विज्ञापन

अरशद नदीम रहेंगे नदारद 

पेरिस ओलंपिक-2024 में रिकॉर्ड थ्रो करके गोल्ड मेडल जीतने वाले पाकिस्तान के अरशद नदीम इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में नीरज चोपड़ा के लिए थोड़ी राहत होगी। नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक के बाद अपनी सर्जरी कराने का निर्णय लिया था, लेकिन डायमंड लीग में खेलने के लिए उन्होंने अपना निर्णय बदल लिया। नीरज के इस फैसले से साफ है कि वो इस सीजन में मैच खेलने के लिे किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहते हैं। उनकी निगाह अरशद नदीम के रिकॉर्ड पर होगी।

विज्ञापन

कहां देख सकेंगे मैच 

नीरज चोपड़ा का मैच रात 12:22 बजे (भारतीय समयानुसार) खेला जाएगी। इसका लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स-18 नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, मोबाइल पर ये मैच Jio Cinema ऐप पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ