फिर टूटेगा फैंस का दिल? जिम्बाब्वे के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को बड़ा खतरा! थमा सकते हैं एक और सीरीज हार

Zimbabwe Players to Watch Out For: टीम इंडिया का लक्ष्य जिम्बाब्वे को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद पहली सीरीज जीतना होगा. हालांकि, जिम्बाब्वे के कुछ खिलाड़ी हैं, जो मैच का रुख पलट सकते हैं और भारत की हार का कारण बन सकते हैं. आइए उनके बारे में जानते हैं.

ind vs zim (2)
1 / 6

Zimbabwe Players to Watch Out For: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज का आयोजन 23 जुलाई से होने जा रहा है. भारतीय टीम को अपनी पिछली दो T20I सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है. वर्ल्ड चैंपियन टीम की हार से फैंस का दिल टूट गया है. अब हर कोई चाहता है कि टीम इंडिया जिम्बाब्वे को 3-0 से हराए. हालांकि, जिम्बाब्वे उलटफेर करना जानती है और उनके पास कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अकेले दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं. आइए उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं. (Image: AI Generated and Instagram/zimbabwe.cricket)

विज्ञापन

ब्लेसिंग मुजारबानी

ब्लेसिंग मुजारबानी2 / 6

ब्लेसिंग मुजारबानी के लिए T20 वर्ल्ड कप यादगार रहा था और IPL 2026 में भी उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ भी शानदार गेंदबाजी की. उन्हें घरेलू कंडीशंस का काफी अनुभव है और वो टीम इंडिया के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं.  (Image: Instagram/blessingmuza40)

विज्ञापन

सिकंदर रजा

सिकंदर रजा3 / 6

सिकंदर रजा जिम्बाब्वे के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में से एक हैं. भारत के खिलाफ रजा ने 11 मैचों में हिस्सा लिया है और 194 रन बनाए हैं. वो 8 विकेट लेने में भी सफल रहे हैं. अब वह अपने अनुभव का इस्तेमाल कर भारतीय टीम के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. (Image: Instagram/ICC)

रयान बर्ल

रयान बर्ल4 / 6

रयान बर्ल जिम्बाब्वे के लिए T20I में सबसे अनुभवी बल्लेबाजों में से एक हैं. उन्होंने अब तक 121 मैचों में 2,014 रन बनाए हैं और 62 विकेट झटके हैं. वह अपने अनुभव के दम पर टीम इंडिया के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं और जिम्बाब्वे को सीरीज में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं. (Image: Instagram/ICC)

विज्ञापन

बेन करन

बेन करन5 / 6

बेन करन इस समय शानदार फॉर्म में हैं. बांग्लादेश के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में उन्होंने जोरदार शतक लगाया था. करन अब ऐसी ही बल्लेबाजी का प्रदर्शन भारत के खिलाफ कर सकते हैं. वो जिम्बाब्वे टीम के बल्लेबाजी क्रम सबसे मजबूत कड़ी बन सकते हैं. (Image: Instagram/curran_jb)

ब्रायन बेनेट

ब्रायन बेनेट6 / 6

ब्रायन बेनेट का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ शानदार है. उन्होंने अब तक टीम इंडिया के खिलाफ 6 मैचों में 168 रन बनाए हैं, जहां उनका औसत 33.60 का रहा है. अब वह भारत के खिलाफ एक बार फिर बड़ी पारी खेलकर अपनी टीम को सीरीज में जीत दिलाने के इरादे से उतर सकते हैं. (Image: Instagram/brian.bennett__)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन