हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

कहीं अचानक फट न जाए AC, इन तरीकों को अपनाकर कर सकते हैं बचाव

AC Blast: एसी में ब्लास्ट की एक और घटना सामने आई है। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। आइए जानते हैं एसी को चलाते समय किस तरह की सावधानियां रख सकते हैं।

विज्ञापन
AC Blast

AC Blast: फरीदाबाद में एसी ब्लास्ट में ब्लास्ट से तीन लोगों की मौत हो गई। दंपती समेत एक बच्चा भी इसकी चपेट में आ गया। हालांकि एक बच्चा बिल्डिंग से बाहर कूदकर जान बचाने में सफल रहा। जिसे गंभीर हालात में पड़ोसियों ने अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि तीन लोगों को बचाया नहीं जा सका। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि पुरानी या खराब वायरिंग ढीले कनेक्शन या नमी के कारण करंट लीकेज हो सकता है। इससे शॉर्ट सर्किट होने का खतरा होता है, जिससे आग लग सकती है। बारिश के दौरान ऐसा होने की संभावना ज्यादा होती है। इसके साथ ही अगर एसी ज्यादा समय तक चल रहा है या बिजली का लोड ज्यादा है तो तार, प्लग और कंप्रेसर में आग लग सकती है।

ये भी पढ़ें: डिश टीवी ने लॉन्च किया नया VZY स्मार्ट टीवी, DTH और OTT एक ही जगह, सिनेमा हॉल से साउंड का मिलेगा मजा

कंप्रेसर में प्रेशर बढ़ने या मैकेनिकल फॉल्ट से विस्फोट हो सकता है। इसके अलावा कैपेसिटर अचानक ज्यादा वोल्टेज होने पर फट सकता है। इससे भी आग लग जाती है। एसी के फिल्टर, कॉइल या पंखे पर धूल जमा हो तो एयरफ्लो रुक जाता है। इससे सिस्टम में ओवरहीटिंग हो सकती है। ऐसे में आपको एसी को लगातार सर्विस करवानी चाहिए। लंबे समय तक बंद रहने वाले एसी को बिना सर्विस कराए चालू न करें। इसके साथ ही सीजन ऑफ होने पर भी एसी की सर्विस करवा लें।

ये भी पढ़ें: आ गया वायरलेस चार्जिंग वाला वाटरप्रूफ फोन! जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

एसी की वायरिंग या प्लग समय-समय पर चेक करते रहें। अगर एसी में से तेज आवाज आए या फिर जलने की कोई गंध आए तो तुरंत इसे बंद कर दें। सही एमसीबी और सर्किट का उपयोग करना चाहिए।

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें